{"_id":"5bdd9eaabdec2269945ca41b","slug":"salman-khan-to-launch-niece-alizeh-agnihotri-from-dabangg-3","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' से भांजी अलिजेह को लांच करेंगे सलमान खान, हो रही है ये बड़ी तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' से भांजी अलिजेह को लांच करेंगे सलमान खान, हो रही है ये बड़ी तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 03 Nov 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : bollywoodlife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई महीनों से सलमान खान की सगी भांजी अलिजेह अग्निहोत्री के बॉलीवुड में डेब्यू की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सलमान खान अपनी भांजी को फिल्म दबंग 3 से बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं। अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है लेकिन पिछले कुछ समय से अलिजेह अग्निहोत्री अपने आपको व्यस्त रखते हुए डांसिंग और सिंगिंग क्लासेस ले रही हैं...
Trending Videos
2 of 5
alizeh agnihotri
डांसिंग और सिंगिंग क्लास लेने का एक ही मकसद है कि वह बॉलीवुड में उतरने की पूरी तैयारी कर रही हैं। बता दें कि मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अलिजेह को डांस क्लास दे रही हैं। अलिजेह का डांस क्लास जाने का रुटीन रोजाना का हो गया है। क्योंकि आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में अलिजेह कई बार डांस क्लास जाते हुए स्पॉट हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
alizeh agnihotri
फिल्म दबंग 3 के साल 2020 में रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान के अपोजिट सोनाक्षी सिन्हा नजर आ सकती हैं। फिल्म के पिछले दो भागों में सोनाक्षी ही लीड रोल में नजर आई हैं। सूत्रों के अनुसार अलिजेह भी फिल्म में अहम किरदार में नजर आ सकती हैं।
4 of 5
alizeh agnihotri
- फोटो : bollywoodlife
दबंग 3 साल 2020 की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। सलमान खान एक बार फिर अपने फैन्स के सामने चुलबुल पांडे बनकर बड़े परदे पर उतरेंगे। 'दबंग' और 'दबंग 2' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस बड़ी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ उनके भाई अरबाज खान भी नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
bharat
फिलहाल बता दें कि सलमान खान इस वक्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म सुल्तान के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ही फिल्म 'भारत' को डायरेक्ट कर रहे हैं। अली इससे पहले 'मेरे ब्रदर की दुल्हन, 'गुंडे' और 'टाइगर जिंदा है' डायरेक्ट कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X