{"_id":"5ca22931bdec22144f417ef2","slug":"tabu-is-single-is-the-reason-behind-this-ajay-devgan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आखिर 48 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं तब्बू, अजय देवगन को बताया था बड़ी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आखिर 48 की उम्र में भी क्यों सिंगल हैं तब्बू, अजय देवगन को बताया था बड़ी वजह
Mon, 01 Apr 2019 08:45 PM IST
दुष्यंत शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
tabu
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री तब्बू फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से हैं। 48 साल की होने के बावजूद आज तक उन्होंने शादी नहीं की। हालांकि तब्बू के कई हीरो के साथ रिलेशनशिप की तो चर्चा रही है, लेकिन वो आज तक सिंगल हैं। कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में तब्बू ने कहा था कि उनके सिंगल होने के पीछे अजय देवगन रहे हैं। यह जानने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए थे।
tabu
- फोटो : file photo
उन्होंने कहा- 'अगर आज मैं सिंगल हूं तो वो सिर्फ अजय देवगन की वजह से।' तब्बू का ये खुलासा काफी शॉकिंग था। तब्बू ने कहा, 'मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी थे। ये दोनों ही मुझ पर नजर रखते थे और फॉलो करते थे। अगर कोई लड़का मेरे आस-पास भी दिखता था तो दोनों मिलकर उसकी पिटाई कर देते थे।'
tabu
- फोटो : file photo
तब्बू ने आगे कहा, 'इसी वजह से आज तक मैं सिंगल हूं। मैं उससे कहती भी थी कि वो मेरे लिए शादी लायक एक लड़का ढूंढ दें। लेकिन उसने नहीं ढूंढा। मुझे उम्मीद है कि उसे अब इस बात का अफसोस जरूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ajay devgan
- फोटो : file photo
उन्होंने अजय देवगन को लेकर कहा- मेरा और अजय का रिलेशन इसलिए स्ट्रॉन्ग है क्योंकि हम दोनों ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। अजय बहुत प्रोटेक्टिव हैं। जब वो आस-पास होते हैं तो कोई भी इंसान स्ट्रेस फ्री हो जाता है। हमारा रिश्ता बहुत अलग है।'
विज्ञापन
tabu
- फोटो : file photo
अपने करियर के बारे में बात करते हुए तब्बू ने कहा, 'मैं अब कोई रोने-धोने वाली फिल्म नहीं करना चाहती। मेरे फैंस मुझे कॉमेडी फिल्मों में देखना पसंद करते हैं। एक बार मैंने रोहित शेट्टी से मजाक में कहा था कि मुझे भी गोलमाल फ्रेंचाइजी में काम करने का मौका दो।' बता दें कि इसी के बाद रोहित ने गोलमाल अगेन में तब्बू को लिया। फिल्म में तब्बू एक अलग किरदार में नजर आईं। इस फिल्म में तब्बू, अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और कुणाल खेमू के साथ काम करती नजर दिखीं।