सब्सक्राइब करें

टाइगर ने सलमान को बताया बॉलीवुड का शेर, कहा- उनके ब्रेसलेट के फॉलोवर भी मुझसे ज्यादा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 19 Mar 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
tager shroff says If Salman Khan bracelet had Instagram page it would have more followers than me
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ, सलमान खान के बहुत बड़े फैन हैं। इस बात का जिक्र उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया। टाइगर श्रॉफ की पिछले दिनों फिल्म वॉर आई थी। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट भी हुई थी लेकिन जब टाइगर से पसंदीदा एक्टर का नाम पूछा गया तो उन्होंने सलमान खान का नाम लिया।

 

Trending Videos
tager shroff says If Salman Khan bracelet had Instagram page it would have more followers than me
salman khan - फोटो : Social Media
टाइगर ने सलमान को बॉलीवुड का लॉयन बताया है। टाइगर ने सलमान के साथ कभी काम नहीं किया है लेकिन फिरभी उनकी अदाकारी से काफी प्रभावित हैं। टाइगर ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर उनके ब्रेसलेट का इंस्टाग्राम अकाउंट हो तो उसके भी फॉलोवर मुझसे ज्यादा होंगे। टाइगर, सलमान खान की फिल्में देखकर बड़े हुए हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tager shroff says If Salman Khan bracelet had Instagram page it would have more followers than me
tiger shroff - फोटो : insatgram
बता दें कि टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ और सलमान खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। सलमान की आने वाली फिल्म राधे में जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे। साथ ही टाइगर की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म हीरोपंती से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 

View this post on Instagram

Men in black! @fhmindia @wardakhannadiadwala @ubon_official @avigowariker

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

 

tager shroff says If Salman Khan bracelet had Instagram page it would have more followers than me
tiger shroff - फोटो : insatgram

टाइगर को साजिद नाडियाडवाला ने लॉन्च किया था जो सलमान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। पिछले दिनों टाइगर की फिल्म बागी 3 रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कोरोना वायरस के कहर के बावजूद बॉक्स आॅफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। इस फिल्म ने अब तक 92 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर ने भी लीड रोल किया है। 

View this post on Instagram

Hope this year is sab teraaaa! Happy birthdayyyy fishhyy!🤗❤ @shraddhakapoor

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed