आयुष्मान खुराना आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के तौर पर दिल्ली में थी। रेडियो के बाद आयुष्मान ने टेलीविजन पर वीडियो जॉकी का काम किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म ‘विकी डोनर’ से अपने फिल्मी अभिनय की शुरूआत की। फिल्म के हिट होने के साथ ही वह लड़कियों के दिलों की धड़कन बन गए थे। लेकिन आयुष्मान का दिल स्कूल के दिनों वाले उनके पहले प्यार ताहिरा के लिए धड़कता था। उन्होंने ताहिरा के लिए उनकी गली के कई चक्कर काटे हैं। चलिए आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर जानिए कैसे हुई ताहिरा और आयुष्मान की मुलाकात और क्यों अपना दिल एक ही लड़की को दे बैठे आयुष्मान।
Love story: जब फिजिक्स की क्लास में आयुष्मान को हो गया था ताहिरा से प्यार, पिता संग गाना गाकर किया था इंप्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब पापा ने घर पर बुलाया
आयुष्मान खुराना के पिता पी.खुराना जाने माने ज्योतिष हैं। वह अक्सर अखबार के लिए कॉलम लिखते थे। उसी अखबार में ताहिरा के पिता भी काम किया करते थे। दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। इस बात की जानकारी न तो आयुष्मान को थी ना ताहिरा को। एक दिन आयुश्मान के पिता ने ताहिरा के पूरे परिवार को डिनर पर बुलाया था। दोनों कोचिंग के बाद जब घर पहुंचे तो एक दूसरे को देखकर हैरान रह गए।
गाना गाकर किया इंप्रैस
डिनर पर आयुष्मान की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने अपने पिता के साथ मिलकर ‘हमें तुमसे प्यार कितना’ गाना गाया। इस दौरान आयुष्मान और ताहिरा की नजरे एक दूसरे को देख रही थीं। इस गाने को सुनने के बाद ताहिरा को भी आयुष्मान से प्यार हो गया।
कॉलेज भी गए साथ
स्कूल के बाद दोनों ने एक ही कॉलेज में एडमिशन ले लिया। दोनों साथ में थियेटर किया करते थे। दोस्ती और गहरे प्यार में बदल चुकी थी। कॉलेज के बाद आयुष्मान के करियर की शुरूआत एमटीवी के मशहूर शो ‘रोडीज 2’ से हुई थी जिसमें वे विजेता रहे थे। लगातार मिलती सफलता के बीच आयुष्मान ने अपनी बचपन की दोस्त ताहिरा को शादी के लिए प्रपोज किया और शादी कर ली।
शादी में आए उतार चढ़ाव
दोनों की शादी में एक वक्त ऐसा आया जब दोनों के बीच झगड़े होने लगे। ये बात फिल्म 'विक्की डोनर' के दौरान की है। लेकिन दोनों ने हालात को संभाला और आज दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम विराजवीर और वरुष्का खुराना है।