फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: सीता के किरदार के लिए 12 करोड़ रुपये मांगने पर ट्रोल हुईं थीं करीना कपूर खान, अब कही ये बात

Tue, 14 Sep 2021 12:38 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 14 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Breaks her Silence on trolling issue of Hiking Fees for the role of Sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वो बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें ट्रेंड सेटर माना जाता है। बेबी बंप के साथ रैंप वॉक करना हो या फिर जीरो फिगर बनाना, हर मामले में उन्होंने कुछ ट्रेंड सेट किए हैं। वो बॉलीवुड की मीन गर्ल कही जाती हैं जो अपनी बात बेबाकी से रखती हैं। करीना शादी के बाद भी फिल्मों में सक्रिय हैं और एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। हालांकि करीना का नाम अक्सर विवादों मे भी आ जाता है। अब ऐसे ही कुछ समय पहले हुए एक विवाद पर करीना ने चुप्पी तोड़ी है।



करीना ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

दरअसल काफी समय पहले ऐसी खबरे सामने आई थी कि करीना ने एक फिल्म में सीता के रोल के लिए 12 करोड़ रुपये की फीस मांगी है। इसे लेकर विवाद काफी बढ़ गया था और करीना को बायकॉट तक करने की बात कह दी गई थी। कुछ लोगों का कहना था कि करीना इस रोल के लिए फिट नहीं बैठेंगी तो वहीं कुछ लोगों ने इस बात पर आपत्ति जताई थी कि इस किरदार को निभाने के लिए करीना इतने रुपये मांग रही हैं। अब इस मामले पर करीना ने अपनी सफाई दी है और ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

Kareena Kapoor Khan Breaks her Silence on trolling issue of Hiking Fees for the role of Sita
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

करीना कपूर खान एक पोर्टल को दिए इंटरव्यू में सीता के किरदार के लिए मोटी फीस वसूलने को लेकर हुए विवाद पर अपना पक्ष रखा। करीना ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'कुछ साल पहले कोई भी एक फिल्म के लिए पुरुष और महिला एक्टर को समान वेतन देने के बारे में बात नहीं करता था। अब उनमें से बहुत से लोग इस बारे में मुखर हो रहे हैं। मैं मेकर्स से यह पहले ही स्पष्ट कर देती हूं कि मैं क्या चाहती हूं।' करीना ने कहा कि, 'ये मेरी मांग के बारे में नहीं है बल्कि ये महिलाओं के प्रति सम्मान के बारे में है और अब चीजें बदल रही हैं'।

Kareena Kapoor Khan Breaks her Silence on trolling issue of Hiking Fees for the role of Sita
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

बता दें कि बीते दिनों जब अलौकिक देसाई की अपकमिंग फिल्म में करीना कपूर खान को सीता का किरदार ऑफर किया गया था उस समय काफी विवाद हुआ था। कई लोगों ने इस किरदार के लिए करीना को काफी ट्रोल किया था कि वो ये रोल नहीं निभा पाएंगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने करीना के ज्यादा फीस मांगने पर भी विरोध जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Breaks her Silence on trolling issue of Hiking Fees for the role of Sita
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि अलौकिक देसाई की इस फिल्म का टाइटल अभी डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन ये फिल्म रामायण की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। फिल्म में करीना कपूर के सीता के किरदार को निभाने की बात हो रही है।

विज्ञापन
Kareena Kapoor Khan Breaks her Silence on trolling issue of Hiking Fees for the role of Sita
करीना कपूर और आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिलहाल फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग में व्यस्त हैं। करीना ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के समय फिल्म की शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि वो इससे पहले ही आधे से ज्यादा हिस्से की शूटिंग कर चुकी थीं। बीते दिनों करीना और आमिर को इस फिल्म की शूटिंग करते हुए मुंबई में स्पॉट किया गया था। इन दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed