तैमूर अली खान की पॉपुलरिटी किसी भी स्टारकिड से कहीं ज्यादा है। तैमूर जहां कहीं भी जाते हैं फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने में पीछे नहीं रहते। सोशल मीडिया पर अभी से उनके फैंस की तादाद लाखों में है। तैमूर के नाम से कई फैन पेज अकाउंट सोशल मीडिया पर हैं, जहां उनकी तस्वीरें आती रहती हैं।
मुंबई की गर्मी से परेशान तैमूर ने उठाया ये कदम, सैफ और करीना के साथ हुए स्पॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर तैमूर अली खान को स्पॉट किया गया। सैफ और करीना तैमूर को लेकर मुंबई के बांद्रा स्थित एक स्टोर पर पहुंचे। जहां तैमूर आइसक्रीम खाते हुए दिखे। ऐसा लग रहा है कि मुंबई की गर्मी से वो भी परेशान हैं और उससे बचने का एक रास्ता तैमूर ने खोज निकाला।
#kareenakapoorkhan, #saifalikhan & #taimuralikhan snapped at bandra
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
सैफ ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया है कि तैमूर पपराजी को 'मीडियावाले' कहकर बुलाता है और उनका फोन लेकर फोटोग्राफर बन जाता है। इतना ही नहीं, फोन का कैमरा लोगों की तरफ करके वह 'खिचिक, खिचिक' भी बोलता है।
हालांकि तैमूर की पॉपुलरिटी से सैफ करीना के पड़ोसियों को परेशानी होने लगी है। हाल ही में सैफ करीना के पड़ोसियों ने पपराजी के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने उन्हें सैफ-करीना के घर के बाहर से हटा दिया था।