{"_id":"5a23eff44f1c1b76678bf21a","slug":"taimur-ali-khan-to-celebrate-his-first-birthday-at-pataudi-palace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस पटौदी पैलेस में मनेगा तैमूर का पहला बर्थडे, दावत उड़ाने आएंगे स्टार किड्स, प्लान Leak","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस पटौदी पैलेस में मनेगा तैमूर का पहला बर्थडे, दावत उड़ाने आएंगे स्टार किड्स, प्लान Leak
Mon, 04 Dec 2017 08:19 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Mon, 04 Dec 2017 08:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taimur Ali Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश के सबसे फेवरेट स्टार किड तैमूर अली खान के पहले बर्थडे की प्लानिंग लीक हो गई है। करीना कपूर और सैफ अली खान ने गुड़गांव में मौजूद अपने पटौदी पैलेस में एक पार्टी प्लान की है जहां कपूर और खान परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने-अपने बच्चों के साथ पहुंचेंगे।
2 of 5
Taimur Ali Khan
दिल्ली के पास मौजूद इस आलीशान महल में तैमूर के नाना, नानी समेत पूरा कपूर परिवार जश्न के एक हफ्ते पहले ही यहां पहुंच जाएंगे। गेस्ट लिस्ट में तैमूर की कहन सारा अली खान, सोहा अली खान की बिटिया इनाया नौमी, शाहरुख खान के बेटे अबराम खान, करण जौहर के दोनों बच्चे यश और रूही जौहर, तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य के अलावा कई स्टार किड्स का नाम शामिल किया गया है।
3 of 5
Taimur Ali Khan
लोकप्रियता के मामले में बॉलीवुड के बड़ी-बड़ी हस्तियों को भी मात देने वाले तैमूर अली खान 20 दिसंबर को पूरे एक साल के हो जाएंगे। पर यह पहला मौका नहीं होगा जब वो बर्थ डे केक काटेंगे। हर महीने उनके सुपरस्टार पेरेंट्स ने उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया था। करीना कपूर ने एक केक की तस्वीर भी ट्वीट की थी जिसे तैमूर ने सात महीने पूरे करने पर कट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taimur Ali Khan
दुनिया में आंखें खोलने से पहले ही जो बच्चा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा हो, उसके इस खास दिन को लेकर मीडिया और लोगों की एक्साइटमेंट तो लाजमी है। उनके पहले बर्थडे की प्लानिंग के बारे में मां करीना कपूर ने कहा कि इस मौके पर एक प्राइवेट पार्टी रखी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम तैमूर के पहले बर्थडे पर कोई बॉलीवुड पार्टी आयोजित नहीं करने जा रहे है। यह उनका बेहद खास दिन है तो हम चाहते हैं कि वह अपने परिवार के साथ अपना यह दिन सेलिब्रेट करें।'
विज्ञापन
5 of 5
Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan
- फोटो : bollywood life
ऐसा लगता है कि कपूर और पटौदी खानदान ने मिलकर यह फैसला किया है कि वह इस मौके पर छुटकू को पैपराजी से दूर रखेंगे। गौरतलब है कि चिल्ड्रेंन्स डे के मौके पर पापा सैफ अली खान ने तैमूर को 1.30 करोड़ की चमचमाती कार गिफ्ट की थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि उनके पहले बर्थडे पर उन्हें गिफ्ट में क्या मिलता है। तैमूर अली खान का बर्थडे 20 दिसंबर को है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।