करीना कपूर ने गुरुवार को परिवार और खास दोस्तों के साथ अपना 37वां बर्थडे सेलीब्रेट किया। ये पार्टी करीना की मां बबिता कपूर के घर पर हुई। वहां से लौटते समय मीडिया को उन्हें कैप्चर करने का मौका मिला।
कैमरे को देखते ही मां करीना से ये क्या कहने लगे तैमूर, आप भी जान हंस पड़ेंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान करीना के साथ क्यूट तैमूर भी था। तैमूर भी अब कैमरा फ्रेंडली हो गया है। मीडिया को देखते ही गजब के पोज देता है। इस बार भी जब दोनों कैमरे के सामने आए तो तैमूर अपनी मां करनी से जैसे कह रहे हों कि मॉम ये क्या हो रहा है।
पढ़ें- लता मंगेशकर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर, आप भी हो जाएं सावधान
करीना ने भी अपने बेटे के साथ कई तस्वीरें क्लिक करवाईं। करीना कपूर ब्लैक ट्रैक सूट में नजर आईं वहीं तैमूर ने स्काई ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। तस्वीरों को देखकर आपको अंदाजा लग गया होगा कि मम्मी और बेटे की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।
पढ़ें- 'रानी पद्मावती के प्रेमी नहीं थे अलाउद्दीन खिलजी', पोस्टर रिलीज होते ही विवादों में फिल्म
बता दें कि करीना ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू कर दी है। करीना जब प्रेग्नेंट थीं तब भी वो लगातार काम करती रहीं। अब फैंस को उनकी नई फिल्म का इंतजार है।
कुछ समय पहले करीना लैक्मे फैशन वीक में नजर आई थीं। तैमूर के जन्म के बाद से ही करीना लगातार वर्कआउट कर रही हैं। उन्होंने अपना 14 किलो वजन घटा लिया है। तैमूर ने भी अपनी मां को कल फूल के साथ बर्थडे विश किया था।