फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taiwan: ताइवान में काफी लोकप्रिय हैं भारतीय फिल्में, खुद विदेश मंत्री भी हैं आमिर-प्रभास के जबरा फैन

Thu, 04 Aug 2022 11:56 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 04 Aug 2022 11:56 AM IST
विज्ञापन
Taiwan Foreign Minister Joseph Wu Is a Fan of Indian Films Like Dangal Baahubali News
दंगल-बाहुलबली - फोटो : सोशल मीडिया

चीन और ताइवान के बीच इस समय जबरदस्त तनाव देखने को मिल रहा है। दरअसल, अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को ताइवान के दौरे पर पहुंची थीं जिसके बाद चीन भड़क गया। नैंसी के इस दौरे से माना जा रहा है कि चीन और अमेरिका के रिश्तों में खटास और ज्यादा बढ़ेगी। पूरी स्थिति पर इस समय भारत की अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। भारत से ताइवान का रिश्ता काफी पुराना है। यह रिश्ता निवेश, व्यापार और पर्यटन पर केंद्रित है। लेकिन दोनों देशों के बीच एक और कनेक्शन हैं जो शायद ही लोगों को पता हो। भारत और ताइवान के बीच फिल्मों का गहरा कनेक्शन है जो दोनों देशों के दिलों को जोड़ता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Taiwan Foreign Minister Joseph Wu Is a Fan of Indian Films Like Dangal Baahubali News
जोसेफ वू - फोटो : सोशल मीडिया
ताइवान में पसंद की जाती हैं भारतीय फिल्में

यह जानकर आप जरूर हैरान रह जाएंगे कि ताइवन में भारतीय फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। यहां के लोगों को बॉलीवुड की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस देश में भारतीय फिल्मों को लेकर दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू भी हिंदी सिनेमा की तारीफ कर चुके हैं। एक इंटरव्यू के दौरान वू ने खुलासा किया था कि उन्हें भारतीय फिल्में काफी ज्यादा पसंद है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि ताइवान में लोग इन फिल्मों को बहुत शौक से देखते हैं। 

Taiwan Foreign Minister Joseph Wu Is a Fan of Indian Films Like Dangal Baahubali News
जोसेफ वू- फिल्म बाहुबली का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली के फैन हैं वू

इस इंटरव्यू में वू ने यह भी बताया था कि उनकी फेवरेट फिल्म कौन सी है। बीतचीत के दौरान जब उनसे पसंदीदा मूवी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिना देर लगाए बाहुबली का नाम लिया था। उन्होंने बताया था कि जब भी मैं टीवी पर बाहुबली देखता हूं तो अपनी पत्नी से कहता हूं कि चैनल न बदले। इसके आगे उन्होंने यह भी बताया था कि अब तक वह कई बार बाहुबली देख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Taiwan Foreign Minister Joseph Wu Is a Fan of Indian Films Like Dangal Baahubali News
फिल्म- हिंदी मीडियम - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्में भी हैं पसंद

बाहुबली के अलावा वू को आमिर खान की दंगल भी बहुत पसंद है। बता दें कि इस फिल्म को ताइवन के साथ चीन में भी काफी ज्यादा पसंद किया गया था। उन्होंने आगे बताया कि ताइवान के लोगों के बीच इरफान खान की फिल्म हिंदी मीडियम भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed