{"_id":"62eabcece7bcea29a4280474","slug":"throwback-thursday-when-deepika-padukone-went-for-lunch-to-laal-singh-chaddha-star-aamir-khan-at-age-of-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Throwback: जब 13 साल की उम्र में आमिर के घर लंच पर गई थीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस को खाना तक नहीं किया था ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Throwback: जब 13 साल की उम्र में आमिर के घर लंच पर गई थीं दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस को खाना तक नहीं किया था ऑफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 04 Aug 2022 11:50 AM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। यह फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में है। दरअसल सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस फिल्म को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अभिनेता ने फैंस से इसे देखने की अपील की है। अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता से जुड़े यूं तो कई किस्से मशहूर हैं। लेकिन आमिर खान से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी है, जो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से जुड़ा हुआ है। थ्रोबैक थर्सडे में जानते हैं अभिनेता आमिर खान और दीपिका पादुकोण से जुड़ा यह दिलचस्प किस्सा-
2 of 5
आमिर खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री का एक जाना- माना नाम बन चुकी हैं। देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण ने काफी संघर्षों के बाद इस मुकाम को हासिल किया है। एक्ट्रेस अक्सर अपने बीते दिनों को याद करती नजर आती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की थी। इतना ही नहीं इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने इससे जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी साझा किया था।
3 of 5
आमिर खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर शेयर की गईं इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी कम उम्र की नजर आ रही है। खास बात यह है कि इस फोटो में एक्ट्रेस के साथ बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान भी नजर आ रहे हैं। तस्वीर में दीपिका आमिर के बाजू में ही बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर में दीपिका पादुकोण काले रंग की शर्ट और पैंट पहने नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस को देख उन्हें पहचान पाना भी लगभग नामुमकिन है। तस्वीर में एक्ट्रेस काफी अलग दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आमिर खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर को शेयर करते हुए दीपिका ने बताया था कि यह तस्वीर एक जनवरी 2000 की है। जब वह मात्र 13 साल की थी। वह उन्होंने शेयर की गई इस तस्वीर से जुड़ा एक किस्सा भी साझा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके घर में सभी लंच कर रहे थे और सिर्फ दही चावल खा रहे थे। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि इस दौरान वह बेहद भूखी थी, जैसा कि वह हर वक्त ही रहती हैं। लेकिन उस दौरान आमिर खान ने ना तो उन्हें खाना ऑफर किया और ना ही दीपिका ने उनसे मांगा।
विज्ञापन
5 of 5
आमिर खान,दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में दीपिका और आमिर खान के अलावा अभिनेत्री के पिता प्रकाश पादुकोण, उनकी मां और बहन अनीषा पादुकोण भी नजर आ रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। वहीं, अभिनेता आमिर खान फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगे। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर खान और मोना सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।