मनोरंजन जगत की बात हो तो लोगों में इससे जुड़ी हर अपडेट जानने की खासा उत्सुकता देखने को मिलती है, वहीं अपने पसंदीदा कलाकारों से जुड़ी हर खबर जानने के लिए तो फैंस बहुत उत्साहित रहते हैं। स्टार्स भी सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही निजी जिंदगी के पल भी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए साझा करते रहते हैं। तो चलिए हमेशा की तरह आज भी 'फोटोज ऑफ द डे' के जरिए दिनभर में सेलिब्रिटी द्वारा साझा की गई तस्वीरों से जानते हैं कि आज किसी सेलिब्रिटी ने क्या अपडेट दिया है।
Photos of The Day: डीप नेक में तमन्ना का बोल्ड अंदाज, तीन रंगों में रंगीं अक्षरा, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
इस समय मेलबर्न में इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के सितारें भी पहुंचे हुए हैं। आज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने भी फेस्टिवल से अपना लुक साझा किया है, जिसमें उनका बोल्ड अंदाज नजर आ रहा है। एक्ट्रेस को ब्लैक और गामा ग्रीन कलर के डीप नेक आउटफिट में स्टाइलिश अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने मेलबर्न से एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर संग भी अपनी तस्वीर शेयर की है।
इस समय हर किसी पर आजादी के जश्न का रंग चढ़ा दिखाई दे रहा है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी तिरंगा के तीन रंगो से सराबोर हो गई हैं। एक्ट्रेस ने आज सिंपल लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह व्हाइट सूट और तीन रंग के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा- रंग दे रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग अंग में।
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस का दिल लूट लेती हैं। उनके चेहरे की मासूमियत और मुस्कान उन्हें और भी ज्यादा खूबसूरत बनाती है। एक्ट्रेस ने आज एथनिक लुक में अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह शोख अंदाज में नजर आ रही हैं।
अनन्या पांडे इस समय अपनी आगामी फिल्म लाइगर को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं और लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। आज एक्ट्रेस ने ब्लू कलर के आउटफिट में अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह कातिलाना अंदाज में पोज करती नजर आ रही हैं। खुले हल्के कर्ल हेयर और लाइट ज्वेलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है।