फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tamannaah Bhatia: संजय लीला भंसाली के दफ्तर के बार स्पॉट की गईं तमन्ना, नई फिल्म की चर्चा जोरों पर

Tue, 11 Jul 2023 10:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Jul 2023 10:16 AM IST
विज्ञापन
tamannaah bhatia spotted outside sanjay leela bhansali office fans wonder if a film is in the talks
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में वह लस्ट स्टोरी के सीजन 2 में नजर आई हैं। इस सीरीज में अभिनेत्री ने विजय वर्मा के साथ जमकर इंटीमेट सीन दिए हैं, जिसकी चर्चा जोरों पर है। वहीं इन दिनों तमन्ना अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने विजय वर्मा के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलासा किया है। हाल ही में अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली के दफ्तर स्पॉट किया गया, जिसके बाद चर्चाएं हो रही हैं। 

tamannaah bhatia spotted outside sanjay leela bhansali office fans wonder if a film is in the talks
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

तमन्ना भाटिया इन दिनों सुजॉय घोष के लस्ट स्टोरीज  2 की सफलता का मजा ले रही हैं। वहीं हाल ही में रजनीकांत के साथ उनकी फिल्म जेलर का पहला गाना रिलीज हुआ था और इस गाने में तमन्ना को देखने के बाद लोगों ने उनको इंडियन शकीरा तक कह दिया है। तमन्ना को लस्ट स्टोरी और जी करदा के लिए भी जमकर सराहना मिल रही है।  


इसे भी पढ़ें- Shah Rukh Khan: फिर धमाका करने वाले हैं शाहरुख खान और करण जौहर? आर्यन भी होंगे हिस्सा
 
tamannaah bhatia spotted outside sanjay leela bhansali office fans wonder if a film is in the talks
तमन्ना भाटिया - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में तमन्ना को जुहू में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इसके बाद दोनों की नई फिल्म की बातें सामने आई हैं। हालांकि अभी तक इसपर कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दोनों को एकसाथ बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamannaah bhatia spotted outside sanjay leela bhansali office fans wonder if a film is in the talks
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया

भंसाली की बात करें तो वर्तमान में अपने मैग्नम ओपस वेब शो हीरामंडी की शूटिंग पूरी कर रहे हैं और उसके बाद रणवीर सिंह के साथ बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करेंगे। वहीं जब पैप्स ने तमन्ना को स्पॉट किया तो वह चिल्लाने लगे, लव यू मैम!!! जिस पर उन्होंने कहा लव यू मोर।

विज्ञापन
tamannaah bhatia spotted outside sanjay leela bhansali office fans wonder if a film is in the talks
तमन्ना भाटिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड डीवा होने के बाद भी तमन्ना को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे उनसे कहा गया था कि वह पुरुषों की तरह चलती हैं। उन्होंने बताया कि एक निर्माता ने उनसे कहा था कि चाहे आप चल रही हों, लड़ रही हों या गुस्सा दिखा रही हों, आपको हमेशा महिला की तरह दिखना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed