सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Actor Thavasi Cancer: कैंसर से जूझ रहे इस तमिल एक्टर की हालात हो गई ऐसी, इलाज के लिए भी नहीं हैं पैसे, लोगों से बोले- मेरी मदद करिए...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Nov 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Thavasi Actor Cancer News: Tamil actor Thavasi is currently in an extremely bad condition due to to Cancer actor Sivakarthikeyan has come to pay his medical bills
तमिल अभिनेता थवासी - फोटो : twitter: @NadigarsangamP

तमिल सिनेमा के मशहूर अभिनेता थवासी (Actor Thavasi) इन दिनों जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं और उनकी हालत बेहद खराब है। ऐसे में उन्होंने अपने करीबी दोस्तों और फैंस से मदद की गुहार लगाई है। थवासी ने साउथ सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है और दर्शकों के दिलों को जीता है। इस समय वह बेहद गंभीर हालत में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है।

Trending Videos
Thavasi Actor Cancer News: Tamil actor Thavasi is currently in an extremely bad condition due to to Cancer actor Sivakarthikeyan has come to pay his medical bills
थवासी - फोटो : twitter: @prabhaharish07

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थवासी कैंसर से ग्रस्त हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों थवासी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने फैंस से इलाज के लिए मदद मांगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में थवासी को पहचान पाना भी मुश्किल है। वह कैंसर की वजह से काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thavasi Actor Cancer News: Tamil actor Thavasi is currently in an extremely bad condition due to to Cancer actor Sivakarthikeyan has come to pay his medical bills
थवासी - फोटो : twitter: @NadigarsangamP

वायरल वीडियो में थवासी अपने फैंस से मदद की अपील करते हुए कह रहे हैं, 'मेरा सिनेमा में 30 साल से ज्यादा का करियर है। मैंने फिल्म कीजहक्कु चीमाईले से लेकर अन्नथा (अभी रिलीज नहीं हुई) तक में अभिनय किया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी इस तरह की बीमारी का शिकार हो जाऊंगा। मैं कुछ भी करने लायक नहीं हूं। मैं ठीक से बात करने लायक भी नहीं हूं।' 

Thavasi Actor Cancer News: Tamil actor Thavasi is currently in an extremely bad condition due to to Cancer actor Sivakarthikeyan has come to pay his medical bills
थवासी - फोटो : instagram: seenuramasamy

वीडियो में थवासी आगे कहते हैं, 'मैं इस इंडस्ट्री में काम करने वाले साथी कलाकारों और राज्य के लोगों से मेरी मदद करने का अनुरोध करता हूं। ताकि मैं इससे ठीक हो सकूं और दोबारा से अभिनय कर सकूं।' सोशल मीडिया पर थवासी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनके जल्द ठीक होने की कामना और मदद का भरोसा भी दिला रहे हैं। 

विज्ञापन
Thavasi Actor Cancer News: Tamil actor Thavasi is currently in an extremely bad condition due to to Cancer actor Sivakarthikeyan has come to pay his medical bills
थवासी - फोटो : instagram: seenuramasamy

थवासी के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर लोगों से अपने पिता के इलाज के लिए मदद मांगी है। उन्होंने ट्विटर पर पिता के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए मदद मांगी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अभिनेता सिवाकार्तिकेयन थवासी के अस्पताल का बिल भरने के लिए आगे आए हैं। आपको बता दें कि अभिनेता थवासी ने तमिल सिनेमा की कई फिल्मों में कॉमेडी कलाकार के तौर पर काम किया है। उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।

पढ़ें: जानिए किस बात पर हुई थी गोविंदा और कृष्णा की अनबन, कपिल के कंधों पर आई दूरियां खत्म करने की जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed