सब्सक्राइब करें

श्रीलंका हमले में बाल-बाल बची ये भारतीय अभिनेत्री, बोली- हमले से सदमे में हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 22 Apr 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
tamil actress radikaa sarathkumar Escapes in sri lanka attacks 207 killed
Raadhika Sarathkumar - फोटो : social media

ईस्टर की प्रार्थना के दौरान रविवार सुबह श्रीलंका छह सिलसिलेवार धमाकों और दो आत्मघाती हमलों से दहल उठा। राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। मरने वाले वालों में महिलाएं, बच्चे और 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Trending Videos
tamil actress radikaa sarathkumar Escapes in sri lanka attacks 207 killed
Raadhika Sarathkumar - फोटो : social media

तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में हुए बम विस्फोटों से बाल-बाल बच गईं। राधिका सरथकुमार विस्फोट होने से कुछ ही मिनट पहले विमान से चेन्नई जाने के लिए होटल से निकली थीं। राधिका ने ट्वीट कर बताया कि वह इन हमलों की वजह से सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tamil actress radikaa sarathkumar Escapes in sri lanka attacks 207 killed
Raadhika Sarathkumar - फोटो : social media

उन्होंने लिखा- हे भगवान, श्रीलंका में बम विस्फोट हुए, भगवान सभी के साथ रहे। मैं अभी-अभी सिन्नामोन्ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और फिर विस्फोट होने की सूचना मिली। इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। कोलंबो में आतंकवादियों का यह हमला निदंनीय है। हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।
 




 

tamil actress radikaa sarathkumar Escapes in sri lanka attacks 207 killed
श्रीलंका धमाका

श्रीलंका ब्लास्ट में मरने वाले वालों में महिलाएं, बच्चे और 11 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों के अलावा भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, मोरक्को और बांग्लादेश के नागरिक भी घायल हुए हैं। 2009 में लिट्टे के खात्मे के बाद श्रीलंका के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। 

विज्ञापन
tamil actress radikaa sarathkumar Escapes in sri lanka attacks 207 killed
बरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए बम धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की और गहरी संवेदना जताई। पीएम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है। भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हम श्रीलंका की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed