फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: स्कूली बच्चों को मुफ्त में रॉकेट्री दिखाने की हुई अपील, माधवन बोले- बहुत भावुक हो गया हूं

Tue, 05 Jul 2022 05:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Jul 2022 05:38 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu famous theater appeals to the district administration for Free Screening of Rocketry The Nambi Effect,  Madhavan said I am so touched
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्रीः द नांबी इफेक्ट समीक्षकों के साथ दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। इस फिल्म से माधवन ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की है। लोकप्रिय वैज्ञानिक नांबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। यह बायोपिक रॉकेट वैज्ञानिक नांबी नारायणन पर लगे देशद्रोह के आरोप और उनके इससे बाहर आने की कहानी बताती है।

Tamil Nadu famous theater appeals to the district administration for Free Screening of Rocketry The Nambi Effect,  Madhavan said I am so touched
नांबी नारायण के किरदार में आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चूंकि यह फिल्म रॉकेट साइंस से संबंधित है, जो अगली पीढ़ी के लिए एक बड़ी सीख साबित हो सकती है, इसलिए तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक लोकप्रिय थिएटर ने जिला प्रबंधन से स्कूली छात्रों को 'रॉकेटरी' की मुफ्त स्क्रीनिंग करने का अनुरोध किया है। इस बात की जानकारी मिलते ही माधवन ने थिएटर के इस पहल का आभार जताया है। माधवन ने थिएटर के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'मैं बहुत भावुक हो रहा हूं। थैंक्यू मिस्टर राम।'

Tamil Nadu famous theater appeals to the district administration for Free Screening of Rocketry The Nambi Effect,  Madhavan said I am so touched
आर माधवन और सिमरन बग्गा - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि 1990 और 2000 के दशक की शुरुआत में महात्मा गांधी और तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री कामराजर की उपलब्धियों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन पर आधारित फिल्में दिखाई गई थीं। अब लंबे समय बाद एक बार फिर किसी फिल्म को दोबारा स्कूली बच्चों को दिखाने का अनुरोध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu famous theater appeals to the district administration for Free Screening of Rocketry The Nambi Effect,  Madhavan said I am so touched
माधवन, रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म देखने के बाद माधवन की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने ट्विटर पर एक नोट साझा किया था जिसमें उन्होंने लोगों से फिल्म जरूर देखने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए खासकर युवाओं को। इसके साथ ही उन्होंने माधवन को इस शानदार फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद भी दिया था। बता दें कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने अब तक कुल 8 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed