वेब सीरीज 'तांडव' की रिलीज के साथ ही इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया। सीरीज देखने के बाद दर्शकों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इस वेब सीरीज पर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा। जिसे देखते हुए अब इसके निर्माताओं ने इसमें कुछ बदलाव करने का फैसला किया है।
'तांडव' पर निर्माता का फैसला और शर्लिन चोपड़ा ने साजिद खान पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण महीनों तक सिनेमाघर बंद रहे हैं। जिससे कि सिनेमाघर के मालिकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं कुछ समय पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सिनेमाघरों को खोलने के आदेश दिए गए। लेकिन फिर भी महामारी के डर की वजह से लोगों की संख्या कुछ कम हो गई है। ऐसे में थिएटर एग्जिबिटर्स ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मांग की थी। जिसके बाद अब सलमान ने भी अपना जवाब दे दिया है।
'राधे' की रिलीज को लेकर सलमान खान ने किया एलान, थिएटर मालिकों से बोले 'Sorry'
दिवंगत अभिनेत्री जिया खान (Jiah Khan) की बहन करिश्मा खान के आरोपों के बाद अब एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chpra) ने भी साजिद खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शर्लिन ने एक के बाद ट्वीट कर अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की कहानी बयां की है। शर्लिन के इन आरोपों के बाद मीटू का मुद्दा एक बार फिर से गहरा गया है।
अब शर्लिन चोपड़ा ने लगाया साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप, कहा- 'काम दिलाने के बहाने...'
साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता और वर्तमान राजनेता कमल हासन इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैर की सर्जरी होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि कमल हासन के दायें पैर की हड्डी में इन्फेक्शन की समस्या सामने आई थी जिसके चलते उनकी सर्जरी की गई। इस संबंध में अस्पताल की ओर से कमल हासन का मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया गया है। साथ ही उनकी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन ने उनका हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ साझा किया है।
पैर की हड्डी में संक्रमण के चलते कमल हासन की हुई सर्जरी, श्रुति हासन ने फैंस के लिए जारी किया हेल्थ अपडेट
छोटे पर्दे की अभिनेत्री और मॉडल ने एक पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला ने मुंबई के उपनगर स्थित ओशिवारा पुलिस थाने में पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।
अभिनेत्री ने पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मामला दर्ज