फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tandav विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी, बोले- 'भावनाएं आहत करने का इरादा नहीं था'

Mon, 18 Jan 2021 08:18 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 18 Jan 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Tandav Web Series Controversy Director Ali Abbas Zafar Release Official Statement Says Our sincere apologies
तांडव विवाद पर निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी - फोटो : Twitter

हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। देशभर के कई हिस्सों में इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की जा रही है। सीरीज देखने वालों का कहना है कि सीरीज में हिंदू देवताओं का अपमान किया गया है। जिसके कारण इसकी आलोचना हो रही है। इसी बीच वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अब लोगों से माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक माफीनामा शेयर किया है।

Tandav Web Series Controversy Director Ali Abbas Zafar Release Official Statement Says Our sincere apologies
Ali Abbas Zafar - फोटो : Amar Ujala

वेब सीरीज तांडव के निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए बयान दिया है। जफर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हम वेब सीरीज तांडव को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ सोमवार को एक मीटिंग के दौरान वेब सीरीज के विभिन्न पहलुओं और कन्टेंट से लोगों की भावनाओं को आहत करने को लेकर काफी संख्या शिकायत मिली हैं।'

Tandav Web Series Controversy Director Ali Abbas Zafar Release Official Statement Says Our sincere apologies
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आगे उन्होंने लिखा, 'वेब सीरीज तांडव एक फिक्शन है और अगर इसकी किसी भी व्यक्ति या घटना से समानता है तो यह पूरी तरह से संयोग है। किसी भी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म या धार्मिक विश्वासों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने या किसी संस्था, राजनीतिक दल या व्यक्ति का, जीवित या मृत का अपमान करने का इरादा नहीं था। तांडव की पूरी टीम ने लोगों द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं का संज्ञान लिया और बिना किसी की भावनाओं को आहत किए, बिना शर्त माफी मांगी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Tandav Web Series Controversy Director Ali Abbas Zafar Release Official Statement Says Our sincere apologies
तांडव - फोटो : पंकज शुक्ल

बता दें कि वेब सीरीज तांडव में अभिनेता जीशान अय्युब का एक सीन है जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस सीन में जवाहर लाल यूनीवर्सिटी जैसी दिखती विवेकानंद यूनीवर्सिटी में वामपंथी छात्रों और दक्षिणपंथी छात्रों के गुटों की राजनीति शुरू हो रही है। दृश्य में नारद बना कलाकार दक्षिणपंथी नेता को श्रीराम से जोड़ते हुए उसके फॉलोअर्स सोशल मीडिया पर बढ़ने की बात करता है तो जीशान का किरदार कहता हैं, 'क्या करूं मैं तस्वीर बदल दूं क्या?'

विज्ञापन
Tandav Web Series Controversy Director Ali Abbas Zafar Release Official Statement Says Our sincere apologies
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook

ये वेब सीरीज 15 जनवरी को ही अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। अली अब्बास जफर निर्देशित इस वेब सीरीज में सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया, तिग्मांशू धूलिया, जीशान अय्यूब, सुनील ग्रोवर, गौहर खान, कृतिका कामरा समेत कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। ये वेब सीरीज एक पॉलीटिकल ड्रामा है। इससे पहले अली अब्बास जफर 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

पढ़ें: रिया चक्रवर्ती के समर्थन में खुलकर आईं आलिया भट्ट की मां, सोशल मीडिया पर बताया निर्दोष शिकार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed