{"_id":"5e1834ae8ebc3e878e383313","slug":"tanhaji-the-unsung-warrior-actor-ajay-devgn-reaction-on-movie-technique-and-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज हुई तानाजी द अनसंग वॉरियर, फिल्म की तकनीक और विवाद पर अजय देवगन का रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज हुई तानाजी द अनसंग वॉरियर, फिल्म की तकनीक और विवाद पर अजय देवगन का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज के पहले फिल्म के प्रमोशन के लिए अजय देवगन, काजोल और फिल्म के निर्देशक ओम राउत अमर उजाला पहुंचे। इस दौरान अजय ने फिल्म की तकनीक और फिल्म पर हो रहे विवाद पर अपनी बात रखी।
2 of 5
अमर उजाला की टीम के साथ अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म को लेकर हाल ही में काफी विरोध देखने को मिला था। ऐसे में अजय देवगन ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा, 'फिल्म को लेकर कोई विवाद नहीं है। फिल्म के वंशज हमारे साथ में हैं। विवाद बाहर के लोग करते हैं, वंशजों को फिल्म पर कोई विवाद नहीं है।'
3 of 5
अजय देवगन, ओम राउत और काजोल
- फोटो : अमर उजाला
इस बारे में आगे बात करते हुए अजय ने कहा, 'मालुसरे परिवार शुरू से ही हमारे साथ शूटिंग पर रहा है। उनके परिवार की पीढ़ी की ही एक सदस्य डॉ अंजलि मालुसरे, हमारी कंसलटेंट रही हैं। उन्होंने तानाजी पर पीएचडी भी की है। ऐसे में साफ है कि विरोध जो भी है, बाहर के लोगों का है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर 3डी में रिलीज हो रही है। इस बारे में अजय ने कहा, 'फिल्म जब भी आप देखेंगे तो आप देखेंगे कि जो भी विजुअल हैं, जिस तरह का 3डी इस्तेमाल किया गया है। वैसा आज तक हमारे देश में इस्तेमाल नहीं हुआ है। हम जब भी हॉलीवुड फिल्म देखते हैं तो हमे लगता है कि वो कर पाते हैं और हम नहीं।'
विज्ञापन
5 of 5
काजोल, ओम राउत और अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म की तकनीक के साथ ही अजय ने फिल्म के बजट का भी जिक्र करते हुए कहा, 'हम हमेशा हॉलीवुड का जिक्र करते हैं, लेकिन उनका बजट होता है दो हजार करोड़ रुपये और हमारा सौ करोड़ भी नहीं होता है। लेकिन फिर भी हमने फिल्म को नई तकनीक के साथ ही बेहतर से भी बेहतर बनाया है। इसके साथ ही फिल्म देखकर आप तकनीकी रूप से ये जरूर कहेंगे कि बॉलीवुड में आपने ऐसा विजुअल नहीं देखा होगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।