फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19वें दिन भी नहीं थमी अजय देवगन की 'तानाजी' की रफ्तार, दीपिका की 'छपाक' जुटा पाई चंद रुपये

Wed, 29 Jan 2020 08:07 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 29 Jan 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
tanhaji the unsung warrior Chhapaak Box office Collection day 19 deepika padukone ajay devgn Movie
Chhapaak, Tanhaji the Unsung Warrior - फोटो : amar ujala

बॉक्स ऑफिस पर बीते शुक्रवार को वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और कंगना रनौत की 'पंगा' रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को मिले जुले रिएक्शन मिले हैं। दो नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद 19वें दिन भी 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के कलेक्शन पर कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है। फिल्म की रफ्तार अभी भी बरकरार है। वहीं 'तानाजी' के साथ रिलीज हुई 'छपाक' का बुरा हाल है। चलिए जानते हैं 19वें दिन 'तानाजी' और 'छपाक' ने कितना बिजनेस किया।

tanhaji the unsung warrior Chhapaak Box office Collection day 19 deepika padukone ajay devgn Movie
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

'तानाजी' ने रिलीज के पहले हफ्ते में धुआंधार कलेक्शन करते हुए 118.91 करोड़ जुटा लिए थे। फिल्म ने दूसरे हफ्ते भी पकड़ बनाकर रखी और 78.54 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे हफ्ते के शुक्रवार को 'तानाजी' ने 5.38 करोड़, शनिवार को 9.52 करोड़, रविवार को 11.90 करोड़, सोमवार को 4.70 करोड़ और मंगलवार को करीब 3.80 करोड़ का बिजनेस करने में सफल रही। हालांकि मंगलवार के आधिकारिक आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। इस तरह फिल्म ने 19 दिन में कुल 232.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अनुमान है फिल्म 300 करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकती है।

tanhaji the unsung warrior Chhapaak Box office Collection day 19 deepika padukone ajay devgn Movie
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स की काफी सराहना मिली है। फिल्म में अजय देवगन तानाजी बने हैं। काजोल ने तानाजी की पत्नी सावित्री बाई का किरदार निभाया है। वहीं सैफ अली खान निगेटिव किरादर में हैं उनके किरदार का नाम उदयभान है। फिल्म का कुल बजट 125 करोड़ है। इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं अजय देवगन और भूषण कुमार ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
tanhaji the unsung warrior Chhapaak Box office Collection day 19 deepika padukone ajay devgn Movie
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

अब बात करते हैं दीपिका पादुकोण की 'छपाक' की। रिलीज से पहले 'छपाक' की चर्चा तो खूब रही हालांकि इसका फायदा उसे नहीं मिला। फिल्म पहले हफ्ते ही कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। तीसरे हफ्ते तक आते-आते 'छपाक' ज्यादातर सिनेमाघरों से उतर गई है। फिल्म ने 19वें दिन 5-7 लाख का बिजनेस किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 35-36 करोड़ के आस-पास है। 'छपाक' का बजट 45 करोड़ है। इस तरह ये अपना बजट भी नहीं निकाल पाई। 

विज्ञापन
tanhaji the unsung warrior Chhapaak Box office Collection day 19 deepika padukone ajay devgn Movie
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित 'छपाक' में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। जबकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

TRP में सलमान के 'बिग बॉस 13' को फायदा से सेजल शर्मा की आत्महत्या तक, टीवी की हफ्ते की पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed