कभी अपनी खूबसूरती, बोल्ड अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं तनुश्री दत्ता पिछले लंबे वक्त से सिनेमा से दूर थीं। लेकिन अब तनुश्री ने एक बार फिर से बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर ली है। कमबैक के लिए तनुश्री ने अपना वजन भी कम किया है और साथ ही नई तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर एक लंबा कैप्शन भी लिखा है।
बॉलीवुड में वापसी के लिए तैयार तनुश्री दत्ता, कहा- 'मैं दिल से आर्टिस्ट हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तनुश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'कुछ पुरानी खबरें मीडिया में चल रही हैं कि मैं लॉस एंजिलिस में IT जॉब कर रही हूं। मैं IT ट्रेनिंग ले रही थी और अमेरिकी सरकार के डिफेंस सेक्टर में मेरे लिए बेहतरीन जॉब अपॉरच्युनिटी थी लेकिन अपने आर्टिस्टिक करियर को एक्सप्लोर करने के इरादे से मैंने यह जॉब नहीं की। मैं दिल से आर्टिस्ट हूं और कुछ बुरे लोगों की वजह से मुझे अपने काम से दूर होना पड़ा था, मैंने सोचा जल्दबाजी में मैं अपना प्रोफेशन ना बदलूं और बॉलीवुड के कुछ ऑप्शंस पर दोबारा विचार करूं।'
View this post on Instagram
What's up yo! Hitting the gym with vengeance today!
A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on
तनुश्री ने कैप्शन में आगे लिखा, 'बॉलीवुड और मुंबई से मेरा लगाव है तो मैं कुछ समय तक वहां रहूंगी और कुछ दिलचस्प प्रोजेक्ट्स पर काम करूंगी। मुझे फिल्मों और वेब सीरीज के कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं और लगता है कि मेरे दुश्मनों के अलावा इंडस्ट्री मुझे कास्ट करने में दिलचस्पी रखती है। मौजूदा समय में मैं 3 बड़े साउथ फिल्म मैनेजरों और मुंबई के 12 कास्टिंग ऑफिस से टच में हूं जो मुझे बड़े बजट के साउथ प्रोजेक्ट्स और फिल्मों के लिए पिच कर रहे हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on
सोशल मीडिया पोस्ट में तनुश्री आगे लिखती हैं, 'इंडस्ट्री के कुछ ताकतवर लोग भी पीछे से चुपचाप मुझे सपोर्ट कर रहे हैं क्योंकि वो सच्चाई जानते हैं और मेरे शुभचिंतक हैं। मेरी कुछ बड़े प्रोडक्शन हाउसेस से भी लीड रोल को लेकर बात चल रही है। महामारी के कारण शूटिंग डेट्स को लेकर अनिश्चितता है इसलिए मैं अभी कुछ पक्का अनाउंसमेंट नहीं कर पा रही।'
View this post on Instagram
Yesterday while shooting an advertisement for a salon! #backtowork #glamavtar #awesomeness
A post shared by Tanushree Dutta (@iamtanushreeduttaofficial) on
अपने कैप्शन के आखिर में तनुश्री ने लिखा, 'मैंने हाल ही में एक ब्यूटी ब्रांड के लिए विज्ञापन शूट किया और यह अनाउंस कर दिया कि मैं काम पर वापस लौट आई हूं। मैं अच्छी दिख रही हूं क्योंकि मैंने 15 किलो वजन कम कर लिया है और इंडस्ट्री में ये चर्चा जोरों पर है कि मैं एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हूं।'

कमेंट
कमेंट X