फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tara Sutaria: 'अपूर्वा' के लिए एक हफ्ते तक नहीं नहाई थीं तारा सुतारिया, अभिनेत्री ने किया खुलासा

Sat, 28 Oct 2023 11:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 28 Oct 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tara Sutaria refused to take Shower For her upcoming film Apurva Revealed actress on Social Media
तारा सुतारिया - फोटो : insta

अभिनेत्री तारा सुतारिया 'अपूर्वा' मेंअपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से हैं। इस भूमिका में फिट बैठने के लिए अभिनेत्री ने जमकर मेहनत की है और यह फिल्म के ट्रेलर में साफ नजर आया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर की गई तैयारियों पर सोशल मीडिया पर खुलकर बात की।


South Superstars: 100 करोड़ से अधिक की फीस लेते हैं ये साउथ के सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान

Tara Sutaria refused to take Shower For her upcoming film Apurva Revealed actress on Social Media
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria

तारा ने इंस्टाग्राम पर बताया कि फिल्म में अपनी भूमिका के साथ पूरी तरह से न्याय के लिए वह कई हफ्तों तक बिना नहाए और अपने बालों को ब्रश किए बिना रहीं। उन्होंने लिखा, "मुझे अपूर्वा पर सबसे ज्यादा गर्व है, क्योंकि मैंने फिल्म के हर शॉट को खुद फिल्माया है। कोई बहाना नहीं बना रही...जब हमने इसे फिल्माया उस समय मैंने पहले कभी ऐसी ताकत महसूस नहीं की जैसा तब कर रही थी.. निखिल नागेश भट्ट इसके लिए मैं आपकी आभारी रहूंगी। 

Tara Sutaria refused to take Shower For her upcoming film Apurva Revealed actress on Social Media
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
तारा ने पोस्ट में आगे लिखा, ''मुझे याद है कि मैंने शेड्यूल के बीच में एक सप्ताह से अधिक समय तक स्नान नहीं किया था, क्योंकि मैं उतनी ही भयानक दिखना और महसूस करना चाहती थी जैसा मुझे होना चाहिए था। 

View this post on Instagram

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Tara Sutaria refused to take Shower For her upcoming film Apurva Revealed actress on Social Media
तारा सुतारिया - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे लिखा, ''मैं कीचड़ और राख में लोट गई थी (यह सच में मजेदार था)।  मेरे बालों को कई हफ्तों तक ब्रश नहीं किया गया था। यहां एक छोटी सी झलक है कि जब हमने पोस्टर शूट किया तो मैं कैसी दिख रही थी.. इतने प्यार के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक टीम के रूप में हम अभिभूत हैं। अविनाश गोवारिकर हर दिन आपकी सभी तरह की मदद के लिए धन्यवाद।" 

विज्ञापन
Tara Sutaria refused to take Shower For her upcoming film Apurva Revealed actress on Social Media
अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'अपूर्वा' एक साधारण लड़की की कहानी है, जो असाधारण परिस्थितियों का सामना करती है और जीवित रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। राजपाल यादव, अभिषेक बनर्जी और धैर्य करवा भी इस थ्रिलर का हिस्सा हैं। अपूर्वा' 15 नवंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
Tiger 3: टाइगर 3 के निर्देशक मनीष शर्मा का बड़ा दावा, कहा- बड़े पर्दे के लिए गुप्त रखा गया है बहुत कुछ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed