तारा सुतारिया इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। उनके साथ कथित ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन भी हैं। तारा ने अपना जन्मदिन मालदीव में ही सेलिब्रेट किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई बोल्ड तस्वीरें साझा की हैं। अब उनकी एक तस्वीर पर आदर जैन ने कमेंट किया है।
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं तारा सुतारिया का दिखा बोल्ड अंदाज, तस्वीर देखकर आदर जैन ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में तारा मोनोकिनी पहने नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने आइसलैंड और सूरज का इमोजी पोस्ट किया। तारा की इस तस्वीर पर कई सितारों ने भी कमेंट किया है। आदर जैन ने लिखा- ‘Legss’.
19 नवंबर को तारा सुतारिया का जन्मदिन था। तारा सुतारिया ने बहुत कम समय में ही फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तारा इस तस्वीर में लाल रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं। तस्वीर को साझा करते हुए तारा ने लिखा, 'बीच/बर्थडे, बेबी'।
तारा के अलावा उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आदर जैन ने भी मालदीव से अपनी तस्वीर साझा की। आदर जैन द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में अभिनेत्री तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। तारा इसमें पूल में नजर आ रही हैं तो वहीं आदर दूर बैठे उनकी तस्वीर ले रहे हैं।
गौरतलब है कि तारा सुतारिया ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद तारा 'मरजावां' फिल्म में नजर आईं। तारा को इस फिल्म में खूब पसंद किया गया। इससे पहले वह कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं। तारा एक अच्छी अभिनेत्री ही नहीं बल्कि वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं।
इंटरनेट पर फिर शुरू हुई करण जौहर के खिलाफ मुहिम, निशाने पर नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने जा रहा नया शो