{"_id":"5ccdcdc0bdec22077e09a740","slug":"tara-sutaria-uturn-on-a-statement-describing-kangana-ranaut-as-role-model","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कंगना को रोल मॉडल बताने वाले बयान पर तारा का यू टर्न, क्या करण जौहर ने लगाई डांट?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना को रोल मॉडल बताने वाले बयान पर तारा का यू टर्न, क्या करण जौहर ने लगाई डांट?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 05 May 2019 11:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tara Sutaria, Karan Johar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण जौहर और कंगना रनौत के बीच नेपोटिज्म को लेकर हुई बयानबाजी जगजाहिर है। बीते दिनों करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर यू टर्न ले लिया है।
2 of 5
tara sutaria
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को आदर्श बताने के बाद इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो करण जौहर की टीम ने तारा सुतारिया को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण
इस बात को तारा ने जल्द ही समझ लिया। हाल में तारा जयपुर में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। इस बार जब उनसे आदर्श हीरोइन की बात पूछी गई, तो पिछले जवाब से यू टर्न मारते हुए दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को अपना रोल मॉडल बता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
जब तारा सुतारिया के सामने कंगना रनौत का जिक्र हुआ, तो वो सिर्फ मुस्कराकर रह गईं। तारा ने जब कंगना को आदर्श माना था, तो कंगना की बहन रंगोली ने उनकी तारीफ की थी।
विज्ञापन
5 of 5
ananya pandey tara saturiya
इंटरव्यू के दौरान तारा सुतारिया ने कहा था कि वो कंगना रनौत का का बहुत सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा था- 'आउट साइडर होने के चलते मैं कंगना रनौत को रोल मानती हूं। कंगना ने अपने टैलेंट के दम बिना किसी का सपोर्ट लिए सबकुछ पा लिया है। आउटसाइडर के लिए तो वो रोल मॉडल हैं। इंडस्ट्री से बाहर की होने के बावजूद भी उन्होंने अपने लिए शानदार यहां जगह बनाई है। उनके पास जो कुछ भी है वो उनकी खुद की मेहनत का है और ये बात काबिल ए तारीफ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।