{"_id":"653906606346c032c80e8589","slug":"tejas-actress-kangana-ranaut-said-she-her-battles-were-never-personal-against-any-of-the-khan-2023-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने तीनों खान पर की खुलकर बात, बोलीं- नहीं थी कोई व्यक्तिगत शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने तीनों खान पर की खुलकर बात, बोलीं- नहीं थी कोई व्यक्तिगत शिकायत
कंगना रणौत की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभावान अभिनेत्रियों में होती है। वह जल्द ही दर्शकों के लिए फिल्म तेजस लेकर आ रही है। फिल्म को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच हाल ही में उन्होने इंडस्ट्री के तीनों खान (आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान) जैसे सितारों के प्रति अपने दृष्टिकोण में आए बदलाव के बारे में बात की।
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर कंगना ने एक बातचीत में साफ किया कि उनकी लड़ाई कभी भी व्यक्तिगत नहीं थी। अभिनेत्री ने बताया कि तीनों के लिए उनके मन में कोई व्यक्तिगत शिकायत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता खान्स की फिल्मों में महिला कलाकारों को दी जाने वाली सीमित और अक्सर छोटी भूमिकाएं, और अभिनेत्रियो के बीच उम्र की असमानताओं को लेकर थीं।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : instagram
इस दौरान कंगना ने इंडस्ट्री में दिख रहे सकारात्मक बदलाव पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 35-40 वर्ष से अधिक उम्र की अभिनेत्रियों को अब खानों के विपरीत नायिका के रूप में लिया जा रहा है, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
अधिक कूटनीतिक रुख में आए कथित बदलाव के के लिए कंगना ने अपने खिलाफ दायर कई मानहानि के मामलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वह अपनी राय रखने से नहीं डरती थीं, लेकिन कानूनी लड़ाई समय लेने वाली और थकाऊ प्रक्रिया बन गई थी। उन्होंने बताया कि उन्हें अदालती मामलों से निपटना समय की बड़ी बर्बादी जैसा लगता है, जिसकी वजह से उन्हें अपने दृष्टिकोण पर फिर से विचार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कंगना की आगामी फिल्म तेजस 27 अक्टूबर को रिलीज होने के लिए तैयार है, जिसमें वह एक वायु सेना अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसके बाद, वह इमरजेंसी में नजर आएंगी, जिसमें वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी हैं। भारत में 1975 में लगाए गए आपातकाल की घटनाओं पर केंद्रित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने बांद्रा में खरीदा नया आलीशान घर, इतने करोड़ में किया संपत्ति का सौदा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।