{"_id":"62964f12b4d0353f53126d19","slug":"tejasswi-prakash-ready-for-his-bollywood-debut-may-be-seen-in-dream-girl-2-opposite-ayushmann-khurrana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dream Girl 2: बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार तेजस्वी प्रकाश, आयुष्मान खुराना संग इस फिल्म में आएंगी नजर!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dream Girl 2: बॉलीवुड में अपने डेब्यू के लिए तैयार तेजस्वी प्रकाश, आयुष्मान खुराना संग इस फिल्म में आएंगी नजर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस फेम तेजस्वी प्रकाश टीवी के बाद अब जल्द भी फिल्मों में अपना जादू दिखाती नजर आ सकती हैं। खबर है कि एक्ट्रेस आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में तेजस्वी ने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है। बता दें कि बिग बॉस जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश के हाथ नागिन 6 सीरियल लग गया था। इस सीरियल की वजह से वह घर-घर में फेमस हो चुकी हैं। छोटे पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब जल्द ही तेजस्वी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती हैं।
2 of 4
तेजस्वी प्रकाश ने खरीदी ऑडी Q7
- फोटो : Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में तेजस्वी के काम करने की चर्चा जोरों पर है। एक सूत्र के मुताबिक फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन भी दे दिया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो एक्ट्रेस जल्द ही आयुष्मान खुराना संग स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग 2 अगस्त से शुरू होने वाली है। पहले शूटिंग जून में शुरू होने वाली थी लेकिन बारिश के मौसम की वजह से शेड्यूल को आगे बढ़ा दिया गया था।
3 of 4
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक तेजस्वी को इससे पहले एकता कपूर की फिल्म रागिनी एमएमएस की अगली पार्ट का ऑफर मिला था लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर काम करने से इनकार कर दिया था। फिलहाल पूरी संभावना जताई जा रही है कि तेजस्वी जल्द ही आयुष्मान के अपोजिट नजर आ सकती हैं। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ड्रीम गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। ड्रीम गर्ल का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था। फिल्म में आयुष्मान का किरदार लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रहा था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन करते हुए 142 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।