फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेलुगु अभिनेता वीजे चित्रा को करता था ब्लैकमेल, अभिनेत्री का निजी वीडियो पति को दिखाने की देता था धमकी

Sat, 19 Dec 2020 05:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 19 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Telugu Actor Blackmailed VJ Chitra With Private Video Threatened To Show Husband Hemanth
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

छोटे पर्दे की तमिल अभिनेत्री वीजे चित्रा अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनका शव नौ दिसंबर को चेन्नई के एक होटल में मिला। जिसके बाद से पुलिस उनकी मौत की जांच कर रही है। वीजे चित्रा की मौत का मामला हर दिन नया मोड़ लेता जा रहा है। अभिनेत्री की मौत के आरोप में उनके पति को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब इस मामले में एक और नया पहलू जुड़ता नजर आ रहा है।

Telugu Actor Blackmailed VJ Chitra With Private Video Threatened To Show Husband Hemanth
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वीजे चित्रा का तेलुगु सिनेमा के एक अभिनेता के साथ अफेयर था और उसके पास अभिनेत्री का एक निजी वीडियो भी था। अभिनेता चित्रा को हमेशा उस वीडियो को उनके पति हेमंत रवि को दिखाने के धमकी देता था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के खास दोस्त ने मीडिया से बात करते हुए दी है। साथ ही यह भी बताया कि चित्रा अपने ब्वॉयफ्रेंड से काफी परेशान थी। 

Telugu Actor Blackmailed VJ Chitra With Private Video Threatened To Show Husband Hemanth
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

सूत्रों के अनुसार, चित्रा को धमकी देने वाला उनका तेलुगु अभिनेता ब्वॉयफ्रेंड राजनीतिक बैकग्राउंड से संबंध रखता है। वह अभिनेत्री का निजी वीडियो बनाकर हर बार धमकियां देता था कि अगर वह उसकी बात नहीं मानेगी तो वह चित्रा के पति को उसका निजी वीडियो दिखा देगा। इतना ही नहीं उस तेलुगु अभिनेता ने निजी वीडियो के जरिए चित्रा को बार-बार अपनी राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का भी दबाव बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Telugu Actor Blackmailed VJ Chitra With Private Video Threatened To Show Husband Hemanth
वीजे चित्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों की मुताबिक चित्रा ब्वॉयफ्रेंड के दबाव में आकर उसकी पार्टी में इस नए साल के मौके पर शामिल होने वाली थी। हालांकि पुलिस अभिनेत्री की मौत के मामले में हर पहलू से जांच कर रही है। आपको बता दें कि 28 साल की वीजे चित्रा नौ दिसंबर को चेन्नई के बाहरी इलाके में एक होटल में मृत पाई गई थी। वहीं तमिलनाडु की पुलिस ने अभिनेत्री के पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Telugu Actor Blackmailed VJ Chitra With Private Video Threatened To Show Husband Hemanth
वीजे चित्रा - फोटो : फाइल

चित्रा की मां ने बिजनेसमैन हेमंत रवि पर यह आरोप लगाया था कि उसने उनकी बेटी को पीटकर मार डाला। हेमंत के खिलाफ धारा 306, आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि हेमंत एक टीवी सीरियल में चित्रा द्वारा इंटीमेट सीन दिए जाने से नाराज थे। नौ दिसंबर को चित्रा देर रात करीब 2.30 बजे शूटिंग करने के बाद होटल लौटी थीं। वह होटल में अपने पति के साथ रह रही थीं। हेमंत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि होटल पहुंचने के बाद चित्रा ने कहा कि वह नहाने जा रही हैं। काफी देर तक वह बाहर नहीं निकलीं, जिसके बाद उन्होंने होटल के स्टाफ को इसकी जानकारी दी। जब डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो सीलिंग से उनका शव लटका मिला।

पढ़ें: Biswa Kalyan Rath और Sulagna Panigrahi: मशहूर कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ ने 'मर्डर-2' की अभिनेत्री सुलगना से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed