कुछ दिनों पहले तेलुगू एक्ट्रेस श्री रेड्डी उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब काम न मिलने की वजह से उन्होंने प्रोटेस्ट किया था और इस प्रोटेस्ट के चलते वह टॉपलेस हो गई थीं। श्री रेड्डी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के निर्माताओं और निर्देशकों पर काम के बदले शोषण करने का आरोप लगाया था। इस तरह प्रदर्शन के बाद हालांकि पुलिस ने श्री रेड्डी को हिरासत में ले लिया था यही नहीं मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (MAA) ने उन्हें मेम्बरशिप नहीं देने का फैसला किया था।
टॉपलेस होकर बीच सड़क प्रोटेस्ट करने पर इस एक्ट्रेस पर लगा था बैन, बोलीं- 'अब कोर्ट में मिलूंगी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन से मेम्बरशिप नहीं मिलने की खबरों पर अब श्री रेड्डी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह इससे बिल्कुल भी परेशान नहीं है कि उन्हें फिल्म मेम्बरशिप नहीं मिली। अब यह पूरा मामला वकील पर छोड़ दिया है। वह अपने वकील ले आएं मैं अपने वकील के साथ अब कोर्ट में बात करूंगी। श्री रेड्डी ने आगे कहा कि 'प्रोटेस्ट करना मेरा अधिकार है और मैं वही बोलती हूं जो मेरा दिमाग कहता है।'
इससे पहले श्री रेड्डी ने राणा डग्गुबती के भाई अभीराम डग्गुबती पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने अभीराम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अभीराम ने उनके साथ हैदराबाद के एक सरकारी स्टूडियो में यौन शोषण किया था। सोशल मीडिया पर श्री रेड्डी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि सुरेश बाबू के छोटे बेटे ने मुझे धोखा दिया। वह एक सरकारी स्टूडियो है और वहां पर टैलेंटेड लोगों का समर्थन किया जाता है। स्टूडियो का सही तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए लेकिन अभीराम मुझे उस स्टूडियो में लेकर गया और मेरा यौन उत्पीड़न किया।
#SriReddy leaks intimate pics with Abhiram Daggubati, Son of Suresh Babu and Brother of Rana!!
Full video: https://t.co/PjmX8mNzJv#IPL2018 #NTRBirthdaySpecialBook #CSKvKKR #CauveryProtest #Chepauk #ChepaukStadium #TFPC #Evolve2018 #RaaziTrailer #NationalSiblingsDay
श्री रेड्डी ने आगे कहा कि, ‘यह सुरेश बाबू का बेटा अभीराम है और मैंने उसके बारे में काफी वक्त तक किसी को नहीं बताया। अभीराम क्या आप शर्म महसूस नहीं करते हैं? आपको पता है आपने स्टूडियो में किस तरह का व्यवहार किया था। मेरे पास सबूत है और मैंने इसे पहले कभी टीवी चैनल को नहीं दिया है। अब आगे का काम दलित और महिला संगठन करेंगे। वह मेरी मदद के लिए आगे आएंगे और मुझे न्याय दिलाएंगे।’