{"_id":"5c6536a0bdec224e1b7f6c16","slug":"telugu-tv-actress-naga-jhansi-committed-suicide-due-to-boyfriend-harassment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस की सुसाइड में चौंकाने वाला खुलासा, जिससे किया प्यार उसी से मिली बेवफाई, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस की सुसाइड में चौंकाने वाला खुलासा, जिससे किया प्यार उसी से मिली बेवफाई, आरोपी गिरफ्तार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 14 Feb 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नागा झांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तेलुगू एक्ट्रेस नागा झांसी (Naga Jhansi) ने पिछले बुधवार को हैदराबाद स्थित अपने घर में आत्महत्या (Suicide) कर ली थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने अब झांसी की आत्महत्या के पीछे कr वजह तलाश ली है जो कि चौंकाने वाली है।
2 of 5
नागा झांसी
हैदराबाद पुलिस के मुताबिक नागा झांसी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सूर्या तेजा के उत्पीड़न और धोखा देने के कारण आत्महत्या की थी। पुलिस ने नागा झांसी के ब्वॉयफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने सूर्या तेजा को दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
3 of 5
नागा झांसी
पुलिस के मुताबिक ने कहा कि झांसी के परिवार द्वारा झांसी की आत्महत्या के लिए सूर्या तेजा को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मोबाइल की एक दुकान चलाने वाला तेजा झांसी के संपर्क में पिछले साल अप्रैल में आया था। जल्द ही उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। झांसी ने जुलाई में अपने परिजनों को बताया कि वह सूर्या से शादी करना चाहती है। इतना ही नहीं झांसी ने सूर्या को बाइक भी गिफ्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नागा झांसी
मामला जब शादी तक पहुंचा तो सूर्या ने झांसी से एक्टिंग छोड़ने को कहा। झांसी ने यह शर्त स्वीकार कर ली और तबसे एक ब्यूटी पार्लर चलाने लगीं। तेजा तब भी उस पर शक करता रहा और उस पर उनके दोस्तों से बात करने का आरोप लगाता रहा और झांसी को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
नागा झांसी
इसी से तंग आकर झांसी ने आत्महत्या कर ली। हालांकि आरोपी ने झांसी को धोखा देने के आरोप से इंकार किया है। बता दें नागा झांसी का शव उनके फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ मिला था। एक्ट्रेस ने जब सुसाइड किया उस वक्त वह अपने फ्लैट पर अकेली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।