फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Terence Lewis: टेरेंस लुईस को अचानक क्यों आई नोरा फतेही की याद? बोले- 'आपकी बहुत कमी खली'

Sat, 29 Oct 2022 03:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 29 Oct 2022 03:07 PM IST
विज्ञापन
Terence Lewis shares video with Madhuri Dixit from Jhalak Dikhhla Jaa 10 set says Nora Fatehi you were missed
नोरा फतेही-टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस इन दिनों खबरों में हैं। हाल ही में वह अपने उस पुराने वीडियो पर टिप्पणी करते नजर आए थे, जिसमें उन पर नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया था। टेरेंस ने सभी आरोपों को गलत बताया और कहा कि वह परिस्थिति सामान्य थी। अब एक बार फिर टेरेंस अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में वह धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वह नोरा फतेही को भी खूब मिस करते दिखे। उनके सोशल मीडिया पोस्ट से इसकी झलक मिल रही है।



Urfi Javed: सिर्फ एक हाथ में स्लीव पहन कैमरे के सामने आईं उर्फी जावेद, ट्रोल्स से बोलीं- बर्दाश्त करना होगा

Terence Lewis shares video with Madhuri Dixit from Jhalak Dikhhla Jaa 10 set says Nora Fatehi you were missed
माधुरी दीक्षित-टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि टेरेंस लुईस इस बार 'झलक दिखला जा 10' में जज की कुर्सी संभालते नजर आएंगे। वह माधुरी दीक्षित और करण जौहर के साथ शो में जज की भूमिक निभाएंगे। डांस शो के एपिसोड की शूटिंग करने के दौरान उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ जमकर धमाल किया। वह माधुरी के साथ 'हाल कैसा है जनाब का...' गाने पर परफॉर्म करते नजर आए। दोनों का अंदाज काफी फनी लग रहा है। टेरेंस द्वारा साझा किया गया वीडियो काफी मजेदार है।

Varisu: भूषण कुमार को मिले थलपति विजय की 'वरिसु' के म्यूजिक राइट्स, इस दिन होगी रिलीज फिल्म

Terence Lewis shares video with Madhuri Dixit from Jhalak Dikhhla Jaa 10 set says Nora Fatehi you were missed
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस लुईस ने वीडियो के साथ मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'समानांतर ब्रह्मांड में कहीं…,'मैं और मेरी माधुरी, अक्सर बातें करते हैं तुम होती तो कैसा होता, यह ‘सिलसिला’ कैसे होता…!देखा एक ख्वाब…मैं और मेरी मधुबाला।' इसके आगे उन्होंने लिखा है, 'इस वीकेंड झलक दिखला जा के जज की कुर्सी पर लौटते हुए बेहद खुशी हो रही है। डांस आइकन माधुरी दीक्षित और प्रतिभा के भंडार करण जौहर' के साथ धमाकेदार शूटिंग की। इस दौरान नोरा फतेही को काफी मिस किया।' टेरेंस ने इसके साथ कलर्स को शुक्रिया कहा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Terence Lewis Official (@terence_here)

विज्ञापन
विज्ञापन
Terence Lewis shares video with Madhuri Dixit from Jhalak Dikhhla Jaa 10 set says Nora Fatehi you were missed
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

टेरेंस लुईस के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। साथ ही सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। रेमो डिसूजा ने कमेंट बॉक्स में ढेर सारे हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। यूजर्स टेरेंस के डांस स्किल्स की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'डांस में अपनी क्वालिफिकेशन के कारण आप जबरदस्त जज हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों के एक्सप्रेशन कमाल के हैं।' अब तक इस पोस्ट पर 1 लाख 74 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

Kangana Ranaut: क्या अब राजनीति करती दिखेंगी कंगना, हिमाचल विधानसभा चुनाव में होगा आगाज?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed