{"_id":"5a6991804f1c1ba4268b65e1","slug":"thailand-krabi-islands-forest-set-on-fire-for-tiger-shroff-s-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बागी-2' की इस सीन को फिल्माने के लिए पूरे जंगल में लगानी पड़ी आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बागी-2' की इस सीन को फिल्माने के लिए पूरे जंगल में लगानी पड़ी आग
Thu, 25 Jan 2018 02:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 25 Jan 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी' के सीक्वल में व्यस्त हैं। फिल्म बागी-2 की शूटिंग की खबरें मीडिया में भी काफी चर्चा में है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ शानदार एक्शन करते नजर आएंगे। इसी फिल्म से जुड़े उनके एक एक्शन सीन की खबर सामने आई है।
2 of 4
इन दिनों फिल्म 'बागी-2' की पूरी टीम थाईलैंड के शूट पर है। थाईलैंड के क्राबी द्वीप के जंगल में इस फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट किया गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के क्लाइमैक्स सीन को शूट करने के लिए फिल्म के डायरेक्टर साजिद नडियाडवाला और अहमद खान को काफी मेहनत करनी पड़ी है। बागी-2 की टीम के आंतरिक सूत्रों के अनुसार क्लाइमैक्स सीन के लिए क्राबी द्वीप के जंगल में आग लगाई गई है। जिसमें टाइगर श्रॉफ आग के बीच में भागते नजर आएंगे।
3 of 4
बताया यह भी जा रहा है कि इस सीन के लिए क्राबी के पूरे जंगल में आग भी लगाई गई। हालांकि फिल्म निर्देशक को थाईलैंड के पर्यवारण मंत्रालय से इस सीन को शूट करने के लिए बहुत दिनों बाद अनुमति मिली। बागी-2 के इस क्लाइमैक्स सीन में टाइगर जंगल की आग में भागते हुए दिखेंगे साथ ही उनके ऊपर हैलीकॉपटर से बम गिरते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि बागी-2 टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर बागी का सीक्वल है। इस फिल्म में टाइगर के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म की अप्रैल में रिलीज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।