आज यानी 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो गई। दर्शक इस फिल्म को पसंद कर रहे हैं। इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने फिल्म की तारीफ भी की है। दर्शकों ने ये साफ कर दिया है कि फिल्म में राजपूतों को ठेस पहुंचाने वाला कोई सीन नहीं है।
रिलीज के दिन करणी सेना की सबसे शर्मनाक हरकत, बिना फिल्म देखे भंसाली पर उछाला कीचड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बावजूद करणी सेना का विरोध जारी है। कल गुड़गांव में एक बच्चों से भरी स्कूल बस पर करणी सेना के सदस्यों ने पत्थरबाजी कर दी। इस घटना का हर किसी ने कड़ा विरोध किया लेकिन इन उपद्रवियों को पकड़ा नहीं गया है। इसके चलते इनके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on
अब करणी सेना ने संजय लीला भंसाली का नंबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। साथ ही कमेंट करते हुए लिखा है, 'यह संजय लीला भंसाली का नंबर है। इस पर कोई गाली-गलौज न दे। बाकी आप सब खुद ही समझदार हैं।' भंसाली के साथ अनुराग कश्यप का नंबर भी शेयर किया गया है।
नंबर शेयर कर देशभक्तों से कहा जा रहा है कि वो उन्हें कॉल करें। इस पोस्ट को देखने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ऐसे अराजक तत्वों को पकड़ने के आदेश दिए हैं। मुंबई पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखे हुए है। साथ ही शहर में कोई भी अप्रिय घटना ना हो, इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।
रिलीज से एक दिन पहले पुलिस ने 100 से ज्यादा करणी सेना सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। बता दें कि फिल्म देखने के बाद लोगों को रणवीर सिंह का रोल बेहद पसंद आया। वहीं दीपिका ने भी पद्मावती के रोल के साथ पूरा इंसाफ किया है। मीरा राजपूत ने शाहिद के रोल को बेहतरीन बताया है।