फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थलाइवी से पहले इन राजनेताओं पर भी बनी हैं बॉलीवुड फिल्में, इस फिल्म को तो बैन करने की हुई थी मांग

Sun, 28 Mar 2021 05:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 28 Mar 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Thalaivi to Raajneeti when bollywood made movies on politician life
राजनीति, सत्याग्रह, थलाइवी - फोटो : Instagram

कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। इस फिल्म में जयललिता के फिल्मी करियर से लेकर राजनीति सफर की कहानी दिखाई जाएगी। कंगना फिल्म में जयललिता की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि इससे पहले भी बॉलीवुड में राजनेताओं की कहानी दिखाई गई है। आपको बताते हैं कौन कौन सी हैं वो फिल्में।

Thalaivi to Raajneeti when bollywood made movies on politician life
राजनीति - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजनीति

साल 2010 में आई इस फिल्म में कई बड़े सितारे अभिनय करते नजर आए थे। फिल्म में रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, कटरीना कैफ और नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी इंदिरा गांधी के परिवार और महाभारत की कहानी से प्रेरित नजर आई थी। फिल्म में कटरीना के अभिनय से लेकर उनके बोलने तक के अंदाज में सोनिया गांधी की झलक देखने को मिली थी।

Thalaivi to Raajneeti when bollywood made movies on politician life
फिल्म आंधी का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

आंधी

साल 1975 में आई फिल्म 'आंधी' में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी दिखाई गई थी। फिल्म में दिखाए गए कंटेंट के चलते काफी विवाद भी हुआ था। फिल्म में दिखाया गया था कि एक मशहूर राजनेता की बेटी एक होटल मैनेजर से प्यार कर बैठती है, लेकिन राजनीति के चलते महिला के शादीशुदा जीवन में कई कठिनाईंया आती हैं। विवादित कहानी के चलते इस फिल्म को बैन तक करने की मांग की गई थी। हालांकि बाद में कुछ सीन को रीशूट करते फिर से फिल्म को रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalaivi to Raajneeti when bollywood made movies on politician life
सत्याग्रह - फोटो : Instagram

सत्याग्रह

साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारों  ने अहम भूमिका निभाई थी। ऐसा माना जाता है कि ये फिल्म अन्ना हजारे पर बनाई गई थी। अन्ना हजारे अनशन पर बैठे थे और फिल्म में अमिताभ भी अनशन पर बैठे नजर आए थे।

विज्ञापन
Thalaivi to Raajneeti when bollywood made movies on politician life
सरकार राज - फोटो : social media

सरकार 

राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सरकार और सरकार राज पर्दे पर काफी हिट हुई थी। फिल्म को देखकर ऐसा कहा गया का इसमें बाला साहब ठाकरे की कहानी दिखाई गई थी। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed