{"_id":"6059acda8ebc3ec89b7f6a68","slug":"thalaivi-trailer-out-kangana-ranaut-powerful-performance-as-jayalalithaa-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'फिल्म वाली हमें बताएगी राजनीति...' 'थलाइवी' के ट्रेलर में दिखी कंगना रणौत की पॉवरफुल परफॉर्मेंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'फिल्म वाली हमें बताएगी राजनीति...' 'थलाइवी' के ट्रेलर में दिखी कंगना रणौत की पॉवरफुल परफॉर्मेंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Tue, 23 Mar 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
थलाइवी का ट्रेलर हुआ जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' का ट्रेलर जारी हो चुका है। आज यानी 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन के मौके पर ऑफिशल ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। उनकी बायोपिक में कंगना लीड रोल कर रही हैं। कंगना के फैंस ट्रेलर काफी पसंद कर रहे हैं। मालूम हो कि एक दिन पहले ही कंगना को फिल्म 'पंगा' और 'मणिकर्णिका' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है।
2 of 5
थलाइवी का ट्रेलर
- फोटो : ट्विटर
फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही हर तरफ छा गया है। इसमें एक बार फिर कंगना का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में विधानसभा में डीएमके विधायक द्वारा जयललिता के साथ किए गए अभद्र व्यवहार वाले सीन को भी शामिल किया गया है। वहीं, इसमें महिला सशक्तिकरण की झलक दिखाई देती है।
3 of 5
थलाइवी का ट्रेलर
- फोटो : ट्विटर
3 मिनट 22 सेकंड के पूरे ट्रेलर में कंगना पर फिल्माया गया लगभग हर डायलॉग महिलाओं की ताकत दिखाता है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर देखकर साफ पता चल रहा है कि इस किरदार को निभाने के लिए अभिनेत्री ने काफी शारीरिक बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थलाइवी का ट्रेलर
- फोटो : ट्विटर
वहीं, इस ट्रेलर में बेहद अहम रोल एमजीआर यानी एमजी रामाचंद्रन के किरदार में बेहतरीन कलाकार अरविंद स्वामी नजर आए हैं। वहीं, अभिनेत्री मधु जानकी रामचंद्रन के रोल में हैं। मालूम हो कि जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री और एमजी रामचंद्रन की तीसरी पत्नी थीं।
विज्ञापन
5 of 5
थलाइवी का ट्रेलर
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि ये फिल्म 23 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में जयललिलता के जीवन के बारे में दिखाया जाएगा। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन एएल विजय ने किया है और इसमें अरविंद स्वामी, प्रकाश राज, मधु और भाग्यश्री भी अहम भूमिकाओं में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।