बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'विक्रम' धमाल मचा रही है। यही कारण है कि फैंस लोकेश कनगराज की अपकमिंग फिल्म का बेसब्रि से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि तमिल अभिनेता विजय इस वक्त वामसी पड़िपल्ली निर्देशित फिल्म 'थलापति 66' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में विजय के अलावा रश्मिका मंदाना और सरथ कुमार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके बाद, वह फिल्म 'विक्रम' के निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ अपकमिंग प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो निर्देशक ने इस प्रोजेक्ट को अस्थायी रूप से 'थलापति 67' नाम दिया है। संभावना जताई जा रही है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर तक शुरू हो जाएगी।
Thalapathy 67: क्या संजय दत्त 'थलापति 67' में निभाएंगे विलन का किरदार? जानिए अब तक के सभी अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या संजय दत्त निभाएंगे विलन का किरदार?
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि पहले 'थलापति 67' की स्क्रिप्ट सुपरस्टार रजनीकांत को ध्यान में रखकर लिखी गई थी, लेकिन बाद में इस अभिनेता विजय के लिए हिसाब से संशोधित की गई। वहीं अब खबर आ रही है कि 'थलापति 67' की टीम 'केजीएफ: चैप्टर 2' में संजय दत्त की भूमिका से इतने प्रभावित हैं कि उन्होंने फिल्म में विलन की भूमिका निभाने के लिए संजय दत्त को अप्रोच किया है और संजय दत्त 'थलापति 67' की स्क्रिप्ट से बहुत प्रभावित हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस प्रोजेक्ट के लिए 'हां' नहीं कहा है।
निर्देशक ने किया खुलासा...
हाल ही में एक पुरस्कार समारोह में, निर्देशक ने खुलासा किया है कि फिल्म में थलापति के प्रशंसकों के लिए कई बेहतरीन चीजें होने वाली हैं। एक बार फिर अनिरुद्ध इस फिल्म के लिए संगीत तैयार करेंगे। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने सामंथा से फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया है।
बढ़ी प्रशंसकों की उम्मीदें
बता दें कि लोकेश कनगराज की पिछली फिल्मों- 'कैथी' और 'विक्रम' में फीमेल लीड का अहम रोल नहीं होता है। विजय की 'मास्टर' में भी, मालविका मोहनन द्वारा निभाई गई महिला प्रधान की भूमिका को भी ज्यादा स्क्रीन टाइम नहीं दिया गया था। इसलिए, 'थलापति 67' में सामंथा के मुख्य भूमिका में होने के कारण, यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म निर्देशक की पिछली 4 फिल्मों से बहुत अलग होने वाली है।
The Most Hyped Movie in Kollywood #Thalapathy67 🔥
— AmJith (@iam_amjith) June 6, 2022
@actorvijay @Dir_Lokesh pic.twitter.com/gP8gOo4QGw
#Thalapathy67 is gonna be the most hyped movie! ❤️🙏
— Kʀʀɪsʜ ツ (@ItzKrrish_) June 5, 2022
Expectations around #Thalapathy67 started now itself. Once the official confirmation comes, it will a festival in social sites. @Dir_Lokesh 🔥 pic.twitter.com/rEWkBW9ED9
— Saran VJ Addicts (@saranvjaddicts) June 6, 2022