{"_id":"59c77fc74f1c1bb4688b6480","slug":"thalapathy-vijay-s-mersal-became-most-liked-teaser-on-youtube","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ की इस मूवी ने तोड़ा 'बाहुबली-दंगल' का रिकार्ड, टीजर को मिले 20 मिलियन व्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ की इस मूवी ने तोड़ा 'बाहुबली-दंगल' का रिकार्ड, टीजर को मिले 20 मिलियन व्यू
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
Updated Tue, 26 Sep 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
मेर्सल
- फोटो : Movie Poster
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय की फिल्म 'मेर्सल' ने यूट्यूब पर सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। रिलीज होने के 3 दिनों के भीतर ही 'मेर्सल' के टीजर ने सबसे ज्यादा पसंद किए गए टीजर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था तो इस रेस में चौथे दिन वो और आगे निकल गई। आगे जानें, किस फिल्म का टूटा रिकॉर्ड और किस तरह से 'मेर्सल' ने मचाया है धमाल...
Mersal
- फोटो : Mersal
'मेर्सल' का टीजर 21 सितंबर को रिलीज हुआ। सिर्फ 4 दिनों में ही इसे अबतक 20 मिलियन लोग देख चुके हैं। यही नहीं, अबतक इसे 8 लाख से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं। 'मेर्सल' ने हालिया रिलीज हुआ ब्लॉकबस्टर 'विवेगम' को पीछे छोड़ा। 'विवेगम' के टीजर को अबतक 6 लाख लोगों ने लाइक किया है। आगे जानें, फिल्म के बारे में...
Vijay
मोस्ट अवेटेड तमिल मूवी 'मेर्सल' में थुपक्की स्टार विजय ट्रिपल रोल कर रहे हैं। वो मूवी में तीन सुपरहॉट एक्ट्रेसेस के साथ रोमांस करते दिखेंगे। आगे जानें, क्या है 'मेर्सल' का अर्थ...
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay
- फोटो : Vijay
विजय की फिल्म 'मेर्सल' एक तमिल मूवी है। मेर्सल तमिल शब्द है, जिसका अंग्रेजी में मतलब होता है स्टनिंग और हिंदी में अद्भुत। कुछ इसी तरह की ये फिल्म भी आ रही है। इस फिल्म में विजय तीन सुपर एक्ट्रेसेस सामंता रुद्र प्रभु, काजल अग्रवाल और नित्या मेनन के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। आगे जानें, कुछ और खास बातें...
विज्ञापन
Vijay
- फोटो : Vijay
'मेर्सल' का म्यूजिक इंटरनेशनली एक्लेम्ड मूजीशियन ए.आर.रहमान म्यूजिक दे रहे हैं। डायरेक्शन एटली का है, जो अपने एक्शन पैक्ड ट्रीटमेंट को लेकर पहचाने जाते हैं। इस फिल्म की कहानी के वी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जो बाहुबली के निर्माता राजामौली के पिता हैं। आगे जानें, किस भाषा में किस नाम के साथ रिलीज हो रही है 'मेर्सल'...