फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy66: रश्मिका की दूसरी तमिल फिल्म का शुभारंभ, अभिनेता विजय के साथ की मस्ती, देखिए खास तस्वीरें

Wed, 06 Apr 2022 02:26 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 06 Apr 2022 02:26 PM IST
सार

फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनू’ से होना है। 

विज्ञापन
Thalapathy66: rashmika mandanna started the shooting of her second Tamil film see exclusive photos of actress with actor vijay
नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ में श्रीवल्ली का किरदार निभाकर दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना पूरी दुनिया में मशहूर हो गई हैं। हिंदी सिनेमा में उनका डेब्यू फिल्म ‘मिशन मजनू’ से होना है। मंगलवार को ही 26 साल की हुईं रश्मिका को जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा मिला तमिल सिनेमा से। निर्माता दिल राजू और शिरीष ने रश्मिका को अपनी अगली फिल्म की हीरोइन बनाने का मंगलवार को एलान किया और अभिनेता विजय की इस 66वीं फिल्म का बुधवार को मुहूर्त भी कर दिया। फिल्म की मुहूर्त पूजा के दौरान रश्मिका काफी खुश नजर आईं और इस दौरान उन्होंने अभिनेता विजय के साथ खूब मस्ती भी की। ये रश्मिका की दूसरी तमिल फिल्म होगी।

Thalapathy66: rashmika mandanna started the shooting of her second Tamil film see exclusive photos of actress with actor vijay
नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रश्मिका मंदाना का नाम फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ से पहले हिंदी भाषी राज्यों में कम लोग ही जानते थे। 5 अप्रैल 1996 क विराजपेट, कर्नाटक में जन्मी रश्मिका ने अपना करियर छह साल पहले कन्नड़ फिल्म ‘किरिक पार्टी’ से शुरू किया था। इस फिल्म के रीमेक को लेकर हिंदी सिनेमा में बीते साल खूब चर्चाएं चली थीं। कभी विकी कौशल और कटरीना कैफ का नाम इस फिल्म के लिए सामने आया तो कभी कार्तिक आर्यन और जैकलीन को लेकर इसके रीमेक की बातें सामने आईं।

Thalapathy66: rashmika mandanna started the shooting of her second Tamil film see exclusive photos of actress with actor vijay
नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कन्नड़ सिनेमा में काम करती रहीं रश्मिका का तेलुगू डेब्यू साल 2018 में फिल्म ‘चलो’ से हुआ और ‘देवादास’. ‘डियर कॉमरेड’ और ‘भीष्मा’ जैसी तेलुगू फिल्मों में उनके नाम का डंका भी वहां खूब बजा लेकिन तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा पार्ट वन’ ने रश्मिका की किस्मत ही बदलकर रख दी है। तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के बाद अब उन्हें सीधे तमिल सुपरस्टार विजय की फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। इस फिल्म का अभी नामकरण नहीं हुआ है लेकिन अभिनेता विजय के लोकप्रिय नाम दलपति के आधार पर इसका अस्थायी नाम ‘दलपति 66’ रख दिया गया है। दक्षिण में फिल्म के कलाकार के नाम के साथ उनकी फिल्म संख्या जोड़कर नई फिल्में घोषित करने का दिलचस्प चलन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy66: rashmika mandanna started the shooting of her second Tamil film see exclusive photos of actress with actor vijay
नई फिल्म के मुहूर्त पर विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रश्मिका का तमिल सिनेमा में डेब्यू बीते साल फिल्म ‘सुल्तान’ के साथ हो चुका है। निर्देशक बी कन्नन की इस फिल्म में रश्मिका के साथ कार्ती हीरो थे। बुधवार को रश्मिका की नई तमिल फिल्म का मुहूर्त पूरे विधि विधान और उल्लास के साथ हुआ। अभिनेता इस दौरान अपनी चिर परिचित गंभीरता और आभा के साथ मुस्कुराते दिखे। जबकि, रश्मिका की खुशी उनकी देह भाषा खुद ब खुद बता रही थी। देसी परिधानों में सजी रश्मिका इस दौरान खूब हंसती, खेलती, मुस्कुराती नजर आईं। उन्होंने मुहूर्त के मौके पर आए सारे मेहमानों के साथ ढेरों तस्वीरें भी खिंचवाईं। इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता वामशी पैदीपल्ली कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed