सब्सक्राइब करें

क्या ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मिला रविवार का फायदा? जानिए 13वें दिन का कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 02 Nov 2025 10:35 PM IST
सार

Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13 Collection: आज ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को बॉक्स ऑफिस पर 13वां दिन है। क्या रविवार के दिन का फायदा इन फिल्मों को मिला? जानिए। 

विज्ञापन
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13 Sunday Box Office Collection
'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने 13वें दिन में आकर कितनी कमाई की है। क्या शनिवार से बेहतर कमाई ये फिल्में रविवार को कर सकी हैं। वीकएंड का कितना फायदा इन फिल्मों को मिला है। जानिए, 13वें दिन का कलेक्शन। 



 
Trending Videos
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13 Sunday Box Office Collection
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
‘थामा’ ने 13वें दिन की कितनी कमाई
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘थामा’ ने 13वें दिन 3.85 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। रात दिन फिल्म की कमाई में इजाफा होगा। लेकिन 12वें दिन यानी शनिवार को यह फिल्म  4.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में कामयाब रही। इस तरह देखा जाए तो रविवार को कम कमाई फिल्म ने की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13 Sunday Box Office Collection
थामा - फोटो : Maddock Films
‘थामा’ बजट वसूलने के करीब पहुंच गई 
फिल्म ‘थामा’ का कुल कलेक्शन 119.65 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 140 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में देखा जाए तो आने वाले कुछ दिनों यह फिल्म अपना बजट वसूल कर सकती है। 
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 13 Sunday Box Office Collection
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : इंस्टाग्राम- @harshvardhanrane
‘एक दीवाने की दीवानियत’ का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार ‘एक दीवाने की दीवानियत’ फिल्म ने 13वें दिन 3.09 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 63.74 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ने अपना बजट वसूल कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 25 से 30 करोड़ रुपये में यह फिल्म बनी है। इस तरह से यह अपने बजट से दोगुना कमा चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed