आयुष्मान खुराना और रश्मिका अंदाना अभिनीत फिल्म 'थामा' दिवाली पर सिनेमाघरों में सज गई है। यह दिनेश विजन के मैडॉक फिल्म्स के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है। इस यूनिवर्स की ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ जैसी फिल्में दर्शकों के बीच लोकप्रिय रही हैं, ऐसे में इस फिल्म को लेकर भी उत्साह बना हुआ है।
पास या फेल! पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' की शुरुआत? जानिए कलेक्शन
Thamma Movie Box Office Collection: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' आज 21 अक्तूबर को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म को कैसा रेस्पॉन्स मिल रहा है। जानिए शुरुआती आंकड़ों से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'थामा' की शुरुआती कमाई
फिल्म 'थामा' के ओपनिंग डे कलेक्शन पर लोगों की निगाहें ठहरी हैं। दर्शक जानना चाहते हैं कि दिवाली के त्योहार पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया या नहीं? फिलहाल सैकनिल्क के शुरुआतीं आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 20.9 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। हालांकि, यह शुरुआती रुझान है। अंतिम परिणाम आने तक इनमें इजाफा होगा। फिलहाल के आंकड़ों के हिसाब से 'थामा' आयुष्मान के करियर की बेस्ट ओपनर बन चुकी है।
बजट के मुताबिक कैसी है शुरुआत
55.40 करोड़ रुपये भेड़िया 6.82 करोड़ रुपये
इस फिल्म को करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। ऐसे में ओपनिंग डे पर इस फिल्म को 15 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेने की जरूरत थी, इससे ज्यादा कलेक्शन यह कर चुकी है। फिल्म अपने बजट का दस फीसदी कमाती है तो यह औसत कलेक्शन माना जाता है। लेकिन 20 प्रतिशत कलेक्शन अच्छी शुरुआत है।
‘थामा’ बनीं मैडॉक की दूसरी बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म
फिल्म ‘थामा’ ने ओपनिंग डे पर 20.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन में यह दूसरे नंबर पर आ चुकी है। पहले नंबर पर फिल्म ‘स्त्री 2’ है। जबकि तीसरे नंबर पर ‘भेड़िया’, चौथे नंबर पर ‘स्त्री’ है। पांचवें नंबर पर ‘मुंजया’ है।
मैडॉक की हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन
फिल्म
पहले दिन का कलेक्शन
स्त्री 2
थामा
20.9 करोड़ रुपये
7.48 करोड़ रुपये
स्त्री
मुंजया
4.21 करोड़ रुपये
फिल्म के सितारे
फिल्म 'थामा' के निर्देशन की कमान आदित्य सरपोतदार ने संभाली है। इसे दिनेश विजन और अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है। निरेन भट्ट , अरुण फुलारा और सुरेश मैथ्यू लिखित इस फिल्म में आयुष्मान और रश्मिका के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी दिल्ली के पत्रकार आलोक (आयुष्मान खुराना) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग पर जाता है। ट्रैकिंग के दौरान अचानक भालू हमला करता है और तड़ाका (रश्मिका मंदाना) उसकी जान बचाती है। इसके बाद वह वैम्पायरों की दुनिया में फंस जाता है। फिल्म को क्रिटिक्स से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। कहानी के स्तर पर फिल्म खराब बताई जा रही है।