फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thank God: अजय की मोटी रकम के आगे फीका रहा सिद्धार्थ-रकुल का स्टारडम, जानें 'थैंक गॉड' में किसने ली कितनी फीस

Fri, 16 Sep 2022 07:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Sep 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh Fees and film budget know Every detail here
'थैंक गॉड' - फोटो : Social Media

पिछले काफी दिनों से जहां फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' और 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा था, वहीं अब वैसा ही गुस्सा लोगों में अजय देवगन की आगामी कॉमेडी फिल्म 'थैंक गॉड' को लेकर दिख रहा है। बीते दिनों सामने आए अजय देवगन स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर देख इसको लेकर भी सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग उठने लगी है। इतना ही नहीं फिल्म कानूनी पचड़ों में भी घिरती नजर आ रही है। यूपी के रहने वाले वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने जहां जौनपुर कोर्ट में फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, वहीं आज ही  हिंदू जनजागृति समिति ने भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण इसे बैन करने की मांग की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विवादों में घिरी इस फिल्म का बजट क्या है? और इसकी स्टारकास्ट की फीस कितनी है? अगर नहीं तो आ हम इस रिपोर्ट में आपके ये सब बताने वाले हैं...

Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh Fees and film budget know Every detail here
थैंक गॉड - फोटो : Social Media

इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी 'थैंक गॉड' कानूनी पचड़ों के साथ-साथ बायकॉट गैंग के लपेटे में भी आ गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म में दिखाए गए मॉर्डन चित्रगुप्त को लोग कुछ खास पसंद नहीं कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म के ट्रेलर में चित्रगुप्त महाराज और मृत्यु के देवता यमराज का मजाक उड़ाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। बहरहाल, आपको बता दें कि अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर यह फिल्म 25 अक्तूबर को इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादों में घिरी इस फिल्म का बजट 60-70 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।     

Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh Fees and film budget know Every detail here
थैंक गॉड - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर में दिखाए गए फिल्म के दृश्यों से सभी प्रभावित हुए थे। लेकिन सवाल उठता है क्या चित्रगुप्त की मॉर्डन राजसभा बनाने में  इतना पैसा खर्च हो सकता है? नहीं फिल्म के बजट में स्टार कास्ट की फीस भी जोड़ी जाती है। तो आइए जानते हैं 'थैंक गॉड' के लिए अजय देवगन से लेकर रकुलप्रीत सिंह ने कितनी फीस चार्ज की है। सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय ने इस फिल्म के लिए 35 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। जबकि इसके लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा को 7 करोड़ रुपए और रकुल प्रीत सिंह को मात्र 3 करोड़ रुपए दिए गए हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh Fees and film budget know Every detail here
नोरा फतेही, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने का आरोप झेल रही 'थैंक गॉड' में जहां अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में हैं, वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अयान कपूर और रकुल उनकी पत्नी रूही कपूर के रोल में दिखेंगी। इन तीनों स्टार्स के अलावा फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कीकू शारदा, सीमा पाहवा और नोरा फतेही भी अहम भूमिकाओं में हैं। कल ही फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ और नोरा की केमिस्ट्री सबका दिल जीत रही है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed