फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Female Friendhip: ताजा करना चाहते हैं दोस्ती के लम्हे, देख डालिए फीमेल फ्रेंडशिप पर बनी ये फिल्में-सीरीज

Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Sep 2022 07:16 PM IST
सार


 

विज्ञापन
These Films and Series Shown interesting Story of Female Friends From Jahaan Chaar Yaar to Veere Di Wedding
फीमेल फ्रेंडशिप पर बनी फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

जिंदगी में एक अच्छे दोस्त का होना बहुत किस्मत की बात है। फिर चाहे वो अकेला आपका दोस्त क्यों ना हो। वो खुशी जो एक सच्चे दोस्त को अपने साथ देख कर मिलती है वो और कही नहीं मिलती। हिंदी सिनेमा की की फिल्मों में भी दोस्तों की तमाम कहानियां दिखाई गई हैं। लेकिन पहले की फिल्मों में महिला दोस्तों की कहानी शायद ही दिखाई जाती हो, हालांकि अब सिनेमा में महिलाओं की दोस्ती पर भी कहानियां बुनी जाने लगी हैं। आज स्वरा भास्कर की फिल्म जहां चार यार रिलीज हुई है। इस फिल्म में भी चार महिला दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। हालांकि इससे पहले भी फिल्मों और सीरीज में ऐसी कहानियां दिखाई जा चुकी हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

These Films and Series Shown interesting Story of Female Friends From Jahaan Chaar Yaar to Veere Di Wedding
वीरे दी वेडिंग - फोटो : Twitter

वीरे दी वेडिंग
इस फिल्म में करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तस्लानिया और सोनम कपूर हैं। फिल्म में चारो की दोस्ती बहुत शानदार तरीके से दिखाई गई है। इसके चारों किरदारों से आप रिलेट कर सकते हैं। फिल्म में चारों अपनी सारी परेशानियों को पीछे छोड़ कर एक बैचलर ट्रिप पर जाती हैं।

These Films and Series Shown interesting Story of Female Friends From Jahaan Chaar Yaar to Veere Di Wedding
पार्च्ड - फोटो : Social media

पार्च्ड
पार्च्ड फिल्म में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी, सयानी गुप्ता और सुरवीच चावला हैं। इस फिल्म में चारों का बहुत ही गहरा और कभी ना तोड़ा जा सके वाला बंधन दिखाया गया है। इस फिल्म में दर्शाया गया है कैसे महिलाएं एक-दूसरे की सबसे अच्छी सहयोगी हैं और अलग-अलग बैकग्राउंड से होने के बावजूद वह समाज से लड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
These Films and Series Shown interesting Story of Female Friends From Jahaan Chaar Yaar to Veere Di Wedding
फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज - फोटो : सोशल मीडिया

फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज
इस वेब सीरीज में भी चार महिला दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। चारों अपनी जिंदगी में किसी न किसी चीज को लेकर स्ट्रगल करती हैं। ये सीरीज मॉर्डन इंडियन लड़कियों की कहानी कहती है जो अपने खयालों में खुद को आजाद कर चुकी हैं, लेकिन समाज के लिए उनकी इस आजादी को स्वीकार कर पाना अभी जरा मुश्किल है। इस वेब सीरीज में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, बानी जे और मानवी हैं।

विज्ञापन
These Films and Series Shown interesting Story of Female Friends From Jahaan Chaar Yaar to Veere Di Wedding
एडल्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया

एडल्टिंग
ये वेब सीरीज भी आज की युवा लड़कियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। जिसमें आएशा अहमद और यशस्विनी दायमा मुख्य किरदार में हैं। वेब सीरीज मुंबई जैसे तेज रफ्तार शहर की पृष्ठभूमि में दो युवतियों की कहानी है, जो एडल्ट होने की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं और इस दौरान उन्हें अपनी जिंदगी में संतुलन भी बनाए रखना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed