{"_id":"63247444f2464b4dd138962e","slug":"mumbai-police-reaches-punjab-investigate-conspiracy-kill-salman-khan-deepak-mundi-kapil-pandit-will-questioned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: पंजाब से जुड़े सलमान की हत्या की साजिश के तार, गैंगस्टर कपिल पंडित से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: पंजाब से जुड़े सलमान की हत्या की साजिश के तार, गैंगस्टर कपिल पंडित से मुंबई पुलिस करेगी पूछताछ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिली थी और तब से लगातार अभिनेता की जान के लिए खतरा बना हुआ है। सलमान खान खुद तो सतर्कता बरत ही रहे हैं, इसके अलावा पुलिस भी पूरी तरह से अलर्ट है। बिश्नोई गैंग ने सलमान खान का कत्ल करने का एक प्लान फेल होने के बाद दोबारा से साजिश रची थी। अब इस मामले में जांच के लिए मुंबई पुलिस पंजाब पहुंच गई है। यहां पर मुंबई पुलिस सलमान खान की हत्या की रेकी करने को लेकर खुलासे करने वाले कपिल पंडित और शार्प शूटर दीपक मुंडी से पूछताछ करेगी, जिन्हें कुछ दिन पहले ही गिफ्तार किया गया था।
2 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल पंडित और शार्प शूटर दीपक इस समय पटियाला के राजपुरा में सीआईए स्टाफ के दफ्तर में पुलिस की रिमांड पर हैं। हाल ही में दोनों गैंगस्टर्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे और बताया था कि सलमान खान को उनके पनवेल वाले फार्म हाउस में ही मारने की साजिश थी। जहां पर दोनों ने रेकी भी की। हालांकि सलमान खान की कड़ी सुरक्षा के चलते अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाए। अब इस खुलासे के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जांच करने पंजाब पहुंची है।
3 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल पंडित (लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक शूटर) को हाल ही में भारत नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। प्लान बी के तहत वह और दीपक मुंडी दोनों अपने साथियों के साथ ने डेढ़ महीने तक सलमान खान के पनवेल हाउस के पास ठहरे थे। इस दौरान हर गतिविधि पर नजर रही जा रही थी। पंजाब पुलिस की रिमांड के दौरान दोनों हथियारों से लेकर कई बड़े कनेक्शन भी सामने आए हैं। अब मुंबई पुलिस पूछताछ में इन्हीं सारे सवालों के जवाब खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान पिछले चार साल से लॉरेंस गैंग के निशाने पर हैं। लॉरेंस बिश्नोई 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसलिए सलमान के पिता सलीमा खान को अभिनेता के लिए धमकी भरा लेटर मिलने के बाद उनके वकील के भी इसी तरह का लेटर मिला था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।