भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा आज न सिर्फ भोजपुरी में बल्कि हिंदी दर्शकों के बीच भी बहुत चर्चित हैं। अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मोनालिसा अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक्स की वजह से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसी क्रम में हाल ही में मोनालिसा ने एक धमाकेदार डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रैपर बादशाह के रैप पर थिरकती नजर आ रही हैं।
Bhojpuri: मोनालिसा को सता रही 'बिग बॉस' की याद! बादशाह के रैप पर डांस कर लाइट किया अपना मूड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ ही देर पहले भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रेड कलर की चेक मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने बादशाह के रैप पर डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में मोनालिसा तड़कता फड़कता डांस कर रही हैं। वीडियो देख साफ लग रहा है मोनालिसा कितनी बेहतरीन डांसर हैं। अभिनेत्री की यह पावर पैक परफॉर्मेंस उनके फैंस को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। वीडियो में डांस करते हुए अभिनेत्री ने अपने बिग बॉस के दिनों को याद किया है।
बादशाह के गाने पर पूरी फुरती से डांस करते हुए मोनालिसा किसी ट्रेंड डांस से कम नहीं लग रही हैं। अपने इस जोशीले डांस वीडियो को साझा करते हुए मोनालिसा ने लिखा, 'मॉर्निंग वाइब्स.....जस्ट गेट अप एंड डांस...क्या यह आपको मेरे बिग बॉस के दिनों की याद नहीं दिला रहा है???' वीडियो में मोनालिसा गाने पर अपने सिजलिंग डांस मूव्स से अपने फैंस का दिल धड़का रही हैं। मोनालिसा के वीडियो पर प्रशंसक खूब प्यार लुटा रहे हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भोजपुरी क्वीन के वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। महज कुछ घंटों में ही इस वीडियो पर 11 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोग मोनालिसा के डांस की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें क्यूटी पाई बता रहा है तो कोई उन्हें हॉट बता रहा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा,'वाओ हो हॉत।' दूसरे ने लिखा, 'मोनालिसा का कोई जवाब नहीं।' आपको बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी सक्रिय हैं। वह बहुत से सीरियल्स में अपनी अदाकारी का दम दिखा चुकी हैं।