फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thank God: अब अजय देवगन की फिल्म पर गिरी बायकॉट की गाज, सोशल मीडिया पर यूजर्स जता रहे नाराजगी

Sat, 10 Sep 2022 07:30 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 10 Sep 2022 07:30 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh upcoming movie faces boycott trend on social media
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया के इस दौर में फिल्मों और एक्टर्स के विरोध का एक नया तरीका इन दिनों प्रचलित हुआ है। किसी एक्टर की विचारधारा पसंद न आने पर या फिल्म के ही अपनी विचारधारा से अलग होने का संशय होने पर यूजर्स इन दिनों फिल्मों के बहिष्कार की मुहिम चला रहे हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से पहले उनका बायकॉट ट्रेंड हो रहा है। बीते दिनों कई फिल्मों पर बायकॉट की गाज गिरी है। इस कड़ी में आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से लेकर रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र तक शामिल रही हैं। अब एक और अभिनेता की आगामी फिल्म को भी निशाना बनाया जा रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अजय देवगन की।

Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh upcoming movie faces boycott trend on social media
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media

बता दें कि हाल ही में फिल्म 'थैंक गॉड' का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इसमें अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर के साथ ही अजय देवगन के लुक का भी खुलासा हो गया। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसमें दिखाया गया है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्सीडेंट हो जाता है, जिसके बाद उनके कर्मों का हिसाब-किताब चित्रगुप्त के दरबार में होता है। अजय देवगन पर्दे पर चित्रगुप्त की भूमिका करते दिखेंगे। इन दिनों जब लगभग हर फिल्म के खिलाफ बायकॉट ट्रेंड देखा जा रहा है तो अजय देवगन की 'थैंक गॉड' तक भी इसकी लपटें पहुंच गई हैं।

Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh upcoming movie faces boycott trend on social media
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद एक तरफ अजय देवगन के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स अजय देवगन से बेहद नाराज हैं। नाराजगी का आलम यह है कि उन्होंने फिल्म को लेकर बायकॉट ट्रेंड शुरू कर दिया है। यूजर्स का कहना है कि चित्रगुप्त और हिंदू देवी देवताओं का जिस तरह मजाक उड़ाया जा रहा है वह उन्हें पसंद नहीं आया और इसलिए वह इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा कि अब तो पूरे बॉलीवुड का ही बायकॉट करने का समय आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank God: Ajay Devgn Sidharth Malhotra Rakul Preet Singh upcoming movie faces boycott trend on social media
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का विरोध करते हुए यूजर्स अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है, 'क्या बॉलीवुड के लिए हिंदू देवता मजाक और अश्लीलता के लिए हैं? 'थैंक गॉड' में अजय देवगन भगवान चित्रगुप्त बने हैं, जिनके पीछे कम कपड़े पहने लड़कियां हैं। वह वासना, घटिया जोक्स पर चर्चा कर रहे हैं। क्या हिंदू देव मसखरे होते हैं?' एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'सम्पूर्ण मानव जाति के कर्मो का लेखा-जोखा रखने वाले परमपिता ब्रह्मा जी के मानसपुत्र, बुद्धि, विवेक के प्रदाता भगवान श्री चित्रगुप्त जी का अपमान नही सहेगा हिन्दू समाज पूर्ण बहिष्कार फिल्म का।' आपको बता दें कि यह फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे इंद्र कुमार ने निर्देशित किया है। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed