अजय देवगन की साल की दूसरी रिलीज हुई फिल्म 'थैंक गॉड' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई है। ओपनिंग डे से अब तक सामने आए फिल्म के आंकड़े बता रहे हैं कि दर्शकों ने इस मल्टीस्टारर फिल्म को सिरे से नकार दिया है। ओपनिंग डे से फिल्म की कमाई बेहद ही खराब रही थी, जिसके बाद से ही 'थैंक गॉड' के कारोबार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही। अजय देवगन की इस फैमिली एंटरटेनर की कमाई का ग्राफ दिन-ब-दिन गिरता ही जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक कमाई कर रही इस फिल्म के कारोबार में तीसरे दिन ही भारी गिरावट देखने को मिली है। चलिए जानते हैं सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'थैंक गॉड' ने टिकट खिड़की पर तीसरे दिन कितना कारोबार किया है।
Thank God Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर 'थैंक गॉड' की हालत खराब, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 करोड़ के बजट में बनी 'थैंक गॉड' की ओपनिंग डे की कमाई उम्मीद से बहुत कम थी, जिसने सभी को निराश किया था। पहले दिन महज 8.1 करोड़ रुपये का कारोबार वाली यह फिल्म दूसरे दिन से ही सुस्त होने लगी थी। बुधवार को फिल्म ने 25 प्रतिशत गिरावट के साथ सिर्फ 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसके बाद तीसरे दिन भी टिकट खिड़की पर फिल्म का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। गुरुवार को भी 'थैंक गॉड' के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों से साफ हो गया है कि 'थैंक गॉड' को त्योहारों की छुट्टियों का बिल्कुल भी फायदा नहीं मिला है।
कॉमिक बुक अवतार में आएंगे कटरीना, सिद्धांत और ईशान, एक्सेल एंटरटेनमेंट ने चाचा चौधरी से मिलाया हाथ
सामने आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से तीसरे दिन ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों के लिए तरसती दिखाई दी। गुरुवार को फिल्म ने केवल 4 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 18.10 करोड़ रुपये हो गया है। लगातार घट रहे कारोबार को देखते हुए फिल्म का अपनी लागत निकाल पाना भी काफी मुश्किल लग रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो-दो मशहूर स्टार्स की मौजूदगी के बाद भी फिल्म की इस तरह की कमाई वाकई परेशान करने वाली है। हालांकि, फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही काफी विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। लेकिन इसके बावजूद भी समीक्षकों को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के इतने बुरे हश्र की उम्मीद नहीं थी।
Ranveer Singh: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रणवीर ने फहराया भारत का परचम, माराकेश फिल्म फेस्टिवल में होंगे सम्मानित
यमलोक की कहानी पर आधारित 'थैंक गॉड' में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि मौत के बाद एक इंसान के साथ क्या होता है और उनके अच्छे-बुरे कर्मों का हिसाब कैसे लगाया जाता है? गौरतलब है कि हिंदू माइथोलॉजी के मुताबिक, देव चित्रगुप्त, धरती पर रह रहे लोगों की जिंदगी का लेखाजोखा रखते हैं। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में देव चित्रगुप्त की भूमिका में अजय देवगन हैं।
पैपराजी को दिवाली पर काम करते देख स्वरा भास्कर के दिल में उमड़ा प्यार, बोलीं- आप नहीं होते तो हम नहीं होते