अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म 'थैंक गॉड' बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है। यह फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा होगी। हालांकि इन सबके बीच इमोशन, प्यार और रोमांस का तड़का भी लगाया जाएगा। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। इसके बाद काफी विवाद भी हुआ था और लोग इस फिल्म का बायकॉट करने लगे। फिलहाल देखना ये होगा कि ये 'थैंक गॉड' सिनेमाघरों क्या धमाल मचाती है। तो चलिए जान लेते हैं फिल्म की स्टार कास्ट, बजट और कहानी से लेकर कुछ खास बातें।
Thank God: 'थैंक गॉड' से लोगों के हंसाने में कामयाब हो पाएंगे अजय देवगन? जानें स्टार कास्ट से कहानी तक सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये होगी 'थैंक गॉड' की स्टार कास्ट
फिल्म 'थैंक गॉड' में अभिनेता अजय देवगन चित्रगुप्त के किरदार में नजर आने वाले हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा (अयान कपूर), रकुल प्रीत सिंह (आरोही कपूर), सीमा पाहवा (अयान की मां), नोरा फतेही (आइटम सॉन्ग में नजर आएंगी), की भूमिका निभाने वाली हैं।
Akshara Singh: अक्षरा सिंह की नई फिल्म 'अग्निशाक्षी' का फर्स्ट लुक आउट, प्रदीप पांडे के साथ जमेगी जोड़ी
ये होगी 'थैंक गॉड' की कहानी
फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जिसका एक्सीडेंट हो जाता है, जो मूमेंट काफी इमोशनल होगा, लेकिन जब वह मरने के बाद चित्रगुप्त के पास यमलोक पहुंचता है, तो यहां से दर्शकों के लिए हंसी के ठहाके लगाने का इंतजाम किया गया है। यमलोक पहुंचते ही उस शख्स के काले चिट्ठे खोले जाते हैं और उसे आखिर में उसे अपने कर्मों को सुधारने का मौका दिया जाता है। हालांकि इन सबके बीच चित्रगुप्त और यमलोक में मौजूद लोगों को मॉर्डन लुक में दिखाया गया है। इन्ही सबके बीच कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने बताया पिछले 12 साल से क्यों हैं एक्टिंग से दूर? बोलीं- कुछ दिलचस्प मिला तो...
बजट और प्रीडिक्शन
फिल्म 'थैंक गॉड' एक मेगा बजट फिल्म है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाई गई है। इसकी उत्पादन लागत में 50 करोड़ रुपये तक खर्च किया गया था और वहीं प्रिंटिंग और विज्ञापन की लागत लगभग 50 करोड़ का खर्च आया है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म को -पहले दिन तकरीबन 15 करोड़ के आस-पास कलेक्शन करना चाहिए।
Spy Thrillers: जासूस बन सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं ये सुपरस्टार्स, तेजतर्रार एक्शन से जीतेंगे दिल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, अशोक ठकेरिया, दीपक मुकुट, आनंद पंडित, इंद्र कुमार, मरकंद अधिकारी, द्वारा निर्मित फिल्म 'थैंक गॉड' को इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और इसकी कहानी आकाश कौशिक व मधुर शर्मा ने लिखी है। फिल्म 'थैंक ग़ॉड' 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
PS1 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर आया पीएस-1 का तूफान, ब्रह्मास्त्र का रिकॉर्ड तोड़ आगे निकली फिल्म, कमाए इतने करोड़