फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Boycott Films: बायकॉट गैंग के निशाने पर आई ‘थैंक गॉड’, जानें 2022 में किन फिल्मों का क्यों हुआ बहिष्कार

Fri, 16 Sep 2022 02:00 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 16 Sep 2022 02:00 PM IST
सार

हिंदी सिनेमा के लिए ये साल शुरुआत से ही कुछ खास नहीं रहा है। एक-दो फिल्मों को छोड़कर इस साल रिलीड हुई ज्यादातर फिल्में विरोध और बायकॉट के चलते फ्लॉप ही साबित हुई।

विज्ञापन
Thank god Boycott Movie 2022 List And Box Office Collection Report Shamshera brahmastra laal singh chaddha
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर - फोटो : Social Media

हिंदी सिनेमा के लिए ये साल शुरुआत से ही कुछ खास नहीं रहा है। एक-दो फिल्मों को छोड़कर इस साल रिलीड हुई ज्यादातर फिल्में विरोध और बायकॉट के चलते फ्लॉप ही साबित हुई। इसी क्रम में अब हाल ही में एक और बॉलीवुड फिल्म बायकॉट कल्चर का शिकार होती नजर आ रही है। बीते दिनों सामने आए फिल्म थैंक गॉड के ट्रे्लर के बाद से ही इस फिल्म को भी बायकॉट करने की मांग शुरू हो गई है। इस साल ऐसी फिल्में बॉयकॉट का शिकार हुई और उन फिल्मों पर उनका असर भी देखने को मिला है। आइए जानते हैं इस साल बहिष्कार की गई बॉलीवुड फिल्मों के बारे में-

Thank god Boycott Movie 2022 List And Box Office Collection Report Shamshera brahmastra laal singh chaddha
गंगूबाई काठियावाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

गंगूबाई काठियावाड़ी

इन दिनों अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को लेकर काफी खुश है। इस साल अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने वाली आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को भी बायकॉट का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, लोग इस फिल्म को नेपोटिज्म की वजह से बायकॉट कर रहे थे। साथ ही फिल्म में गंगूबाई के किरदार को लेकर भी विवाद देखने को मिला था। हालांकि, विवाद के बीच इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 129.10 करोड़ का कलेक्शन किया था।

Thank god Boycott Movie 2022 List And Box Office Collection Report Shamshera brahmastra laal singh chaddha
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चन पांडे

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार के लिए भी यह साल कुछ खास नहीं रहा। इस साल फ्लॉप फिल्मों की हैट्रिक लगा चुके अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे को बायकॉट झेलना पड़ा था। दरअसल, फिल्म में पांडे सरनेम को गलत तरीके से पेश करने से नाराज लोगों ने इसका बहिष्कार किया था। विरोध झेल रही इस फिल्म को इसका बुरा अंजाम भी देखना पड़ा और लाख कोशिशों के बाद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 50 करोड़ का आंकड़ा ही पार पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thank god Boycott Movie 2022 List And Box Office Collection Report Shamshera brahmastra laal singh chaddha
फिल्म- सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सम्राट पृथ्वीराज

अक्षय कुमार की और फिल्म सम्राट पृथ्वीराज भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। अभिनेता की इस फिल्म को भी सोशल मीडिया पर बायकॉट ट्रेंड का शिकार होना पड़ा था। दरअसल, हिंदू संगठनों से इस फिल्म के मेकर्स और कलाकारों पर सम्राट पृथ्वीराज के अपमान का आरोप लगाया था। साथ ही फिल्म को रिलीज ना होने देने की भी धमकी दी थी। हालांकि, बाद में नाम बदलकर इस फिल्म को रिलीज किया गया। लेकिन 200 करोड़ के बड़ा बजट से बनी यह फिल्म महज 68.05 करोड़ का कलेक्शन के साथ फ्लॉप साबित हुई।

विज्ञापन
Thank god Boycott Movie 2022 List And Box Office Collection Report Shamshera brahmastra laal singh chaddha
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को भले ही लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म शमशेरा का बॉक्स ऑफिस पर काफी बुरी हाल हुआ था। यह फिल्म की बायकॉट की चपेट में आई थी। दरअसल, फिल्म में संजय दत्त विलेन के किरदार में थे और उन्होंने अपने इस लुक के लिए माथे पर लाल टीके का इस्तेमाल किया था, जिससे लोग काफी नाराज हुए थे। लोगों ने मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था। नतीजतन यह फिल्म कुल 42.48 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed