{"_id":"634bca6083b0207542659082","slug":"thank-god-dil-diya-song-out-rakul-preet-singh-sidharth-malhotra-ajay-devgn-film-release-on-25-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thank God Song: 'थैंक गॉड' के नए सॉन्ग का टीजर रिलीज, सिद्धार्थ और रकुल के बीच दिखी प्यार भरी केमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thank God Song: 'थैंक गॉड' के नए सॉन्ग का टीजर रिलीज, सिद्धार्थ और रकुल के बीच दिखी प्यार भरी केमिस्ट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:41 PM IST
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'थैंक गॉड' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए 'थैंकगॉड' के पहले ट्रेलर से साफ हो गया था कि फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स (सिद्धार्थ मल्होत्रा) के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो एक्सीडेंट के बाद चित्रगुप्त के पास यमलोक पहुंच जाता है। इस फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया जाएगा। हालांकि आज 'थैंक गॉड' के गाने का जो टीजर रिलीज हुआ है, उसे देखकर फैंस काफी इमोशनल हो गए हैं।
Trending Videos
2 of 4
'थैंक गॉड' से सामने आया अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा का पहला पोस्टर
- फोटो : Social Media
फिलहाल बता दें कि 'थैंक गॉड' के गाने का टीजर रिलीज किया गया है, उसमें कोई नया गाना नहीं बल्कि साल 2004 में आई फिल्म मस्ती का 'दिल दे दिया जान तुम्हें देंगे' को बजते सुना जा सकता है। टीजर में सिद्धार्थ मल्होत्रा की मौत का दृश्य और हल्के-फुल्के प्यार के लम्हें दिखाए गए हैं। गाने के बोल और रकुल प्रीत सिंह व सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्यार भरी केमिस्ट्री देख फैंस इमोशनल नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी गई है कि पूरे गाने को कल यानी 17 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
थैंक गॉड
- फोटो : Social media
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम से 'थैंक गॉड' के गाने का टीजर साझा किया है। जिसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- किसी से प्यार करना। वाह दोनों मेरे फेवरेट। इसी के साथ कई यूजर्स सैड इमोजी भी ड्रॉप करते नजर आए। वहीं कुछ लोग कहते नजर आए कि जब पुराना गाना है तो इसके पूरा रिलीज होने के बाद हम क्या नया सुनेंगे।
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन, रकुल प्रीत और सिद्धार्थ मल्होत्रा अभिनीत फिल्म 'थैंक गॉड' को इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है और इसकी कहानी आकाश कौशिक व मधुर शर्मा ने लिखा है। फिल्म 25 अक्टूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।