फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'थप्पड़' फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से दिया इस्तीफा!, इन डायरेक्टर्स का मिला साथ

Wed, 22 Jul 2020 01:14 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 22 Jul 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Thappad Movie Director Anubhav Sinha anubhav sinha Resigns From bollywood
अनुभव सिन्हा

बॉलीवुड में भाई भतीजावाद की बहस के बीच डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया है। अनुभव ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है। इतना ही नहीं अनुभव ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ-साथ अपना बायो भी बदल दिया है। अनुभव ने ट्विटर पर अपने नाम के साथ ‘Not Bollywood’ जोड़ दिया है, साथ ही बायो में ये कहीं नहीं लिखा है कि अब वो बॉलीवुड डायरेक्टर हैं।

Thappad Movie Director Anubhav Sinha anubhav sinha Resigns From bollywood
अनुभव सिन्हा - फोटो : Social Media

अनुभव ने ट्वीट कर बताया है- बस बहुत हो गया। मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं। अनुभव सिन्हा की इस नई मुहिम को कई फिल्ममेकर्स का समर्थन मिल रहा है। सुधीर मिश्रा ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी नजरों में तो बॉलीवुड कभी था ही नहीं, वे तो इस इंडस्ट्री में सिर्फ अच्छी फिल्में बनाने आए थे।
 

Thappad Movie Director Anubhav Sinha anubhav sinha Resigns From bollywood
हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने ट्वीट कर कहा है- मैंने भी बॉलीवुड छोड़ दिया। लेकिन वैसे ये पहले भी कभी अस्तित्व में नहीं था। दोनों के इस ट्वीट पर अनुभव सिन्हा ने लिखा- चलो एक और गया, सुन लो भाइयों, अब आप जब भी बॉलीवुड की बात करते हैं, आप हमारी बात नहीं कर रहे होंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Thappad Movie Director Anubhav Sinha anubhav sinha Resigns From bollywood
कंगना रनौत - फोटो : ट्विटर

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस हो रही है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया के जरिए सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर, महेश भट्ट, तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर के खिलाफ मोर्चा खोला है। वहीं यूजर्स भी स्टारकिड्स को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Thappad Movie Director Anubhav Sinha anubhav sinha Resigns From bollywood
अनुभव सिन्हा

नेपोटिज्म और इंसाइडर बनाम आउडसाइडर की बहस में बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया है। ऐसे में अनुभव सिन्हा खुद को हर तरह ही ट्रोलिंग से बचाना चाहते हैं। अनुभव सिन्हा ने ‘आर्टिकल 15’, ‘मुल्क’, ‘थप्पड़’ जैसी दमदार फिल्में बनाई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed