{"_id":"6512d322c394d3c102021fe7","slug":"the-archies-director-zoya-akhtar-reveals-how-she-prepared-the-newcomers-for-her-upcoming-film-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' के लिए नए कलाकारों को जोया अख्तर ने ऐसे किया तैयार, फिल्मकार ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Zoya Akhtar: 'द आर्चीज' के लिए नए कलाकारों को जोया अख्तर ने ऐसे किया तैयार, फिल्मकार ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 26 Sep 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जोया अख्तर ने अपनी पहली फिल्म लक बाय चांस से एक निर्देशक के रूप में गहरी छाप छोड़ी थी, इसके बाद उन्होंने जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, गली बॉय और वेब सीरीज मेड इन हेवन जैसे प्रोजेक्ट का निर्देशन कर खूब तारीफ बटोरी। अब वह अपनी अगली फिल्म द आर्चीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो कॉमिक बुक आर्चीज का भारतीय रूपांतरण है। यह पहली बार है जब वह सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा जैसे नए कलाकारों के साथ काम कर रही हैं।
पहली बार इतने सारे नए चेहरों के साथ काम करने को लेकर उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने वोग के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया कि सेट पर जाने से पहले उन्होंने सभी नए लोगों के साथ एक बूट कैंप किया था, क्योंकि वे पूरी तरह से कच्चे थे।
3 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि हर कोई चाहता है कि अभिनेता अपने पात्रों के गुणों को अपनाएं, उनका लक्ष्य कलाकारों के साथ पात्रों का सह-निर्माण करना था। दूसरा, उन्होंने किसी दृश्य में प्रवेश करते समय अभिनेताओं के कंफर्ट को सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया, क्योंकि सेट का माहौल कई लोगों और कैमरों की मौजूदगी में भारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि जब निर्देशक एक्शन कहता है तो यह काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोया अख्तर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य अभिनेताओं के लिए इस शुरुआती घबराहट को दूर करना और एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध स्थापित करना रहा। इस चीज ने बदले में उनके प्रदर्शन में आत्मविश्वास और सहजता को बढ़ने में मदद की। फिल्ममेकर के अनुसार, सहजता और आत्मविश्वास का यह स्तर पूरी तैयारी के साथ ही हासिल किया जा सकता है। यही वजह है कि उन्होंने अभिनेताओं के लिए एक बड़ा बूट कैंप आयोजित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।