फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: काउंटडाउन शुरू हो चुका है! 100 दिन बाद रिलीज होगी 'द आर्चीज', ये स्टारकिड्स आएंगे नजर

Tue, 29 Aug 2023 11:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 29 Aug 2023 11:48 AM IST
विज्ञापन
The Archies gets its release date Suhana Khan Agastya Nanda Khushi Kapoor starrer to premiere on December 7
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म 'द आर्चीज' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के जरिए तमाम स्टारकिड्स अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अब इस फिल्म को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। लंबे इतंजार के बाद आखिर इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। आज से सौ दिन बाद दर्शक इसे देख सकेंगे। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी 'द आर्चीज'!


Bollywood: एक ही फिल्म में इन सितारों ने बदले कई लुक्स, अलग-अलग अवतार और दमदार अभिनय से फैंस को बनाया दीवाना

The Archies gets its release date Suhana Khan Agastya Nanda Khushi Kapoor starrer to premiere on December 7
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म 'द आर्चीज' की स्टारकास्ट की एक लेटेस्ट तस्वीर सामने आई, जिसमें जानकारी दी गई है कि अब फिल्म की रिलीज में 100 दिन बाकी बचे हैं। बता दें कि यह फिल्म सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर करके यह जानकारी दी है। 
Rani Mukerji: ओटीटी पर एक्ट्रेस के बढ़ते रुतबे पर रानी मुखर्जी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- बेस्ट है यह बदलाव

The Archies gets its release date Suhana Khan Agastya Nanda Khushi Kapoor starrer to premiere on December 7
द आर्चीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साझा किए गए वीडियो में सभी सितारे एक्सप्रेस हाइवे पर बिलबोर्ड की तरफ ध्यान आकर्षित कराते नजर आ रहे हैं। उस बिलबोर्ड पर 'द आर्चीज' का पोस्टर है और साथ ही काउंटडाउन टाइमर लगा है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट के लिए बचे नंबर नजर आ रहे हैं। टाइमर 100 दिन पर सेट है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'हमारी कहानी का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह डेली रिमाइंडर है कि 'द आर्चीज' सात दिसंबर को आ रही है।'

 

 

 

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Netflix India (@netflix_in) द्वारा साझा की गई पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
The Archies gets its release date Suhana Khan Agastya Nanda Khushi Kapoor starrer to premiere on December 7
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से देखा जा रहा है कि 'द आर्चीज' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। जिंदगी न मिलेगी दोबरा, गली बॉय और दिल धड़कने दो जैसी कई फिल्मों को डायरेक्ट करने वालीं निर्देशक जोया अख्तर ने इस बार स्टारकिड्स पर दांव खेला है। 
Kriti Sanon: कृति सेनन ने लॉन्च किया बहन नूपुर की फिल्म टाइगर नागेश्वर राव का पोस्टर, बोलीं- हो रहा गर्व महसूस

विज्ञापन
The Archies gets its release date Suhana Khan Agastya Nanda Khushi Kapoor starrer to premiere on December 7
द आर्चीज - फोटो : नेटफ्लिक्स

गौरतलब है कि जोया अख्तर की इस फिल्म में बतौर स्टार कास्ट सुहाना खान, खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा, युवराज मेंदा, वेदांग रैना, अदिती डॉट और मिहिर अहूजा शामिल होंगे, इनमें से ज्यादातर एक्टिंग में डेब्यू करते नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी देते हुए सुहाना खान ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed